Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

जिंदगी… बड़ी बेरहमी से सच दिखती है

प्रीति शर्मा “असीम”
सोलन हिमाचल प्रदेश
********************

जिंदगी ……बड़ी बेरहमी
से सच दिखती है।
कितना भी….
बहलाते रहे खुद को।
ऐसा नहीं है…???
ऐसा हो नहीं सकता …!!!!
जबकि ….. ऐसा ही था!!!?
साथ सच के बीते
लम्हों की हर बात को
बड़ी खामोशी
से बयां कर जाती है।

जिंदगी बड़ी बेरहमी
से सच दिखती है।
जिंदगी सच को बड़ी
बेरहमी से दिखती है।

झूठी उम्मीद को
पाल-पाल कर।
लाख कोशिश करें कोई
टूटी उम्मीदों को फिर
से संभाल कर।
जिंदगी उम्मीद से भी
उसकी उम्मीद छीन लेती है।

जिंदगी बड़ी बेरहमी से
सच दिखती है।
जिंदगी सच को बड़ी
बेरहमी से दिखती है।

अपना-अपना कहकर
जोड़ते रहे उमर भर
छत और दीवारों को।
जिंदगी बड़ी बेरहमी से
उन घरों के दरवाज़े
गिरा कर निकल जाती हैं।

जिंदगी बड़ी बेरहमी से
सच दिखती है।
जिंदगी सच को बड़ी
बेरहमी से दिखती है।

मतलब तक जो
मतलब रखते रहे।
मतलब से चले और
मतलब को साथ लाते रहे।
वक्त बदलते ही जिंदगी
लबों से जिक्र तक हटाती है।
जिंदगी वक्त बदल-बदल कर
जिंदगी को सच का
वह पाठ पढ़ती है।
जान कर भी हम सच
को अनदेखा करते है।
शायद…इसी लिए सच को
इस तरह से सामने लाती है।
जिंदगी बड़ी बेरहमी से
सच दिखती है।
जिंदगी सच को बड़ी
बेरहमी से दिखती है।

परिचय :- प्रीति शर्मा “असीम”
निवासी – सोलन हिमाचल प्रदेश
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *