Wednesday, May 13राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पिता की रौशनी

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

हाँ बेटा, मैं तुझे अंधेरे से
बचाना चाहता हूँ,
जीवन के कुछ मूल सूत्र
समझाना चाहता हूँ।

ये सही है, मेरा बार-बार टोकना
तुझे शायद अच्छा नहीं लगता,
मुझसे खुलकर बात करने का मन
अक्सर ही कतराता, भटकता।

मेरी डाँट, मेरे शब्द
तुझे जैसे चाकू-छुरा लगते हैं,
पर इन्हीं में छुपे भाव मेरे
तेरे भविष्य के रक्षक बनते हैं।

तू क्यों नहीं समझ पाता है
इन बातों की गहराई को,
बात पूरी सुने बिना ही
छोड़ देता है सच्चाई को।

जल्दबाज़ी छोड़, धैर्य का
ताप सहना सीख,
अपने पैरों पर चलना,
खुद को गढ़ना सीख।

हर एक फरमाइश के पीछे
कितनी मेहनत झेल रहा कोई,
अपनी ही ज़िंदगी, अपने ही तन से
कितना खेल रहा कोई।

वक़्त किसी के लिए नहीं ठहरता,
ये सच्चाई याद रखना,
जो पसीने से खेलते हैं
उनके पाँव में छाले भी
हार मानते ये बात समझना।

सूरज ढलता है तो
नई सुबह का उजाला लाता है,
पर पिता जब ढल जाता है,
तो जीवन अंधकार ही पाता है।

इसलिए, अभी भी समय है
पिता की छाँव का मान कर लो,
कहीं देर न हो जाए,
उनके होने का सम्मान कर लो।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *