Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पुण्यतिथि पिता की

सुरेश चन्द्र जोशी
विनोद नगर (दिल्ली)
********************

अठतीसवीं पुण्यतिथि पिता की,
गंगा तट पर याद की।
आई थी इस जन्म जयंती वर्ष में,
माताश्री भी शरण में आपकी।।
संघर्ष किया जननी ने तो,
तप- शक्ति थी आपकी।
क्यों छोड़ गए थे उस देवी को,
क्या इच्छा थी आपकी।।
हम तो दण्डित होते रहे पर,
सेवा न कर पाए आपकी।
उनको दंडित कौन करेगा,
जिसने सेवा करने दी आपकी।।
मिटा न सका कोई सिद्धांत,
सत्पथ पर चलने के आपकी।
थी इच्छा प्रबल अति शिक्षा की,
अवधारणा मन में आपकी।।
सहन न कर पाया लंपट वह,
संतति उन्नति को आपकी।
किया प्रयोग तंत्र विद्या का,
मनस्थिति कैसे बिगाड़ी आपकी।।
किया कुछ भी हो धृष्ट ने फिर भी,
वह बराबरी न कर पाया आपकी।
थे परम शिव- शक्ति उपासक आप,
वह छाया भी न था आपकी।।
आई जुलाई की तीसरी तिथि,
जो जीवन ले गई थी आपकी।
करता सुरेश जगतारिणी बन्दन,
संरक्षण हेतु माता और आपकी।।

परिचय :- सुरेश चन्द्र जोशी
शिक्षा : आचार्य, बीएड टीजीटी (संस्कृत) दिल्ली प्रशासन
निवासी : विनोद नगर (दिल्ली)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…..🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *