Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Thursday, August 6राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पिता

डॉ. भगवान सहाय मीना
जयपुर, (राजस्थान)
********************

पापा मैं ढूंढता हूं,
दिन-रात पिता के पर्याय…
शब्दकोशों में, पांडुलिपियों में,
और दुनियाभर के ग्रन्थों में।
लेकिन आज तक रत्तीभर भी,
नहीं मिला पिता के समकक्ष।

पिता की अद्भुत कहानी,
सुशोभित है छंद अलंकारों से।
कठिन है इसकी परिभाषा।
परिवार और संतान के लिए,
सर्वस्व त्याग कर्ता संन्यासी,
कौन है बड़ा इस बैरागी से।

असंख्य दुखों का भार,
पिता कैसे सह लेते है।
क्यों नहीं टूटकर बिखरते है ?
कैसे दबा लेते है बेबसी,
झलकती नहीं शिकन तक,
अपने को वज्र कैसे बना लेते है।

हर घर में निश्चित है कोना,
जहां दुनिया-भर के सभी पिता,
बरसकर “जी” हल्का कर लेते है।
जिससे उनमें आ जाती है,
लड़ने की हिमगिरि सी अटलता,
और पुरुष का कवच धर लेते है।

समाज की रीति-नीति से,
लौह आवरण चढ़ा है,
उनकी मोम सी आत्मा पर।
सिसकती अधूरी इच्छाएँ,
कसक भरी कहानी मिलेगी,
पिता के विशाल हृदय में।

दबा देते है जिम्मेदारी के भारी,
पत्थर के नीचे अपने सुनहरे पल।
तोड़ देती है इच्छाएं दम उनकी,
अपनों के सपने पूरे करने को।
पिता पा लेता है अपनों की खुशी में,
अपनी अशेष खुशी, केवल आभासी।

परिचय :- डॉ. भगवान सहाय मीना (वरिष्ठ अध्यापक राजस्थान सरकार)
निवासी : बाड़ा पदम पुरा, जयपुर, राजस्थान
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *