Monday, July 6राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

कलम न उठाने के कारण

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

तुम्हारे सहे हुए
उत्पीड़न का दर्द,
जो तुमने कभी
नहीं लिखा,
उसकी सज़ा
तुम्हारी औलादें
क्यों और कब
तक भुगतें?

काश! तुमने उसे शब्दों
में ढाला होता,
दुनिया को उसका
चेहरा दिखाया होता,
तो शायद अत्याचारी
सबक ले चुके होते,
फिर बहती गंगा
में हाथ न धोते।

या तुम्हारी पीड़ा पढ़कर
कोई अपना हाथ इतना
मजबूत कर चुका होता,
कि किसी की हिम्मत न पड़ती
वही अत्याचार दोहराने की,
जिन्हें न संविधान का भय है,
न परवाह जमाने की।

हाँ, यह भी संभव था कि
तुम्हारे ही रक्त के लोग
बदले की राह पर निकल पड़ते,
पर तुमने संतोष कर लिया
उन्हीं के दिए हुए नामों के आगे
गिड़गिड़ाती प्रार्थनाओं से।

यह कैसी नज़ीर गढ़ रहे हो
इतने विशाल समाज के सामने,
कि लोग डर-डरकर जीते रहें,
कायर बनकर सब सहते रहें,
और पुरखों की तरह
अपना दुःख भीतर
ही भीतर ढोते रहें।

जबकि इस देश का कानून
अन्याय के विरुद्ध
डटकर खड़े होने की
पूर्ण इजाज़त देता है,
और आत्मरक्षा का अधिकार भी।

मुझे इतना लिखना पड़ा
सिर्फ तुम्हारे कलम
न उठाने के कारण,
क्योंकि हर समस्या का
होता है एक उचित निवारण,
और हर अन्याय का
है इतिहास में दर्ज होना जरूरी।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *