Wednesday, September 9राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

भारत की आन बान शान है हिंदी

डॉ. संध्या शुक्ल ‘मृदुल’
मंडला (मध्य प्रदेश)

********************

सजे नारी के शीश ज्यों बिंदी,
विराजे भारत के शीर्ष यूं हिंदी।
ऋषि मुनियों और विद्वानों के,
लेखन का श्रृंगार है भाषा हिंदी।

जन मानस की बोल चाल में,
सहज सरल औ आम है हिंदी।
संप्रेषण और जनसंचार का,
सबसे सशक्त माध्यम है हिंदी।

वीणा के तारों से झंकृत करती,
महाग्रंथों में अलंकृत है हिंदी,
कवि और लेखकों के सृजन को,
कृत कृत्य करती है भाषा हिंदी।

कोकिल कंठ सी लगे कर्णप्रिय,
मिश्री की डली सी लगती हिंदी,
सभी भाषाओं की सिरमौर बनी,
हमारी मातृभाषा कहलाती हिंदी।

विश्वबंधुत्व औ एकता का भाव,
जन-जन में नित जगाती हिंदी।
नदी की पावन धारा सी निर्मल,
झरने सी शीतल है भाषा हिंदी।

प्रगति के नए सोपान है रचती,
भारत का मान है बढ़ाती हिंदी,
जन जन के मन में है बिराजती,
देश की आन बान शान है हिंदी।

परिचय :- डॉ. संध्या शुक्ल ‘मृदुल’
निवासी : मंडला (मध्य प्रदेश)
सम्प्रति : प्रदेशाध्यक्ष- अखिल भारतीय हिंदी सेवा समिति म प्र., जिला संयोजक- मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति मंडला।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *