अनुराग बघेल
लोरमी, मुंगेली (छत्तीसगढ़)
********************
मंजिल चढूँ तो चढूँ कैसे?,
मन में यह सवाल है।
रास्ता कठिन है लेकिन,
हौसला बेमिसाल है।।
कदम-कदम पर काँटे बिखरे,
रुकना कब स्वीकार है?
राह अंधेरी, दूर किनारा,
मुझमें हिम्मत अपार है।।
चट्टानें भी झुक जाएँगी,
जब हिम्मत की हुंकार होगी।
तूफ़ान भी रास्ता बदलेगा,
जब हौसलों की बौछार होगी।।
माना कि यह चढ़ाई दुर्गम,
साँसें भी अब फूल रहे हैं।
रुक गए जो, वो मिट गए,
चले जो, वो अंबर छू रहे हैं।।
जितने छाले पैरों में होंगे मेरे,
उतनी सुंदर जीत होगी।
काली रात के ढलते ही फिर,
भोर की नई शुरुआत होगी।।
मेरे पैरों के छाले गवाह हैं,
मैं थककर हारने वाला नहीं।
मंजिल के शिखर को छुए बिना,
मैं पीछे हटने वाला नहीं।।
तपती भूमि, धधकती ज्वाला,
राहों में मेरे अंगारे हैं।
लेकिन टूटने न दूँगा सपने,
जो आँखों ने सँवारे हैं।।
अब ठान लिया तो ठान लिया,
पीछे मुड़कर क्या देखना?
मंजिल की ऊँची चोटी पर,
है जीत का परचम फहराना!
परिचय :- अनुराग बघेल
पता : ग्राम बिजराकापा खुर्द, तहसील लोरमी, जिला मुंगेली ((छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
कृपया लिंक को खोलकर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻
















