Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Thursday, July 23राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मेरी मां

**********

उज्जवल मिश्र
मुजफ्फरपुर बिहार

उठता हूं ७:०० बजे मैं
तुम ५:०० बजे जग जाती हो मेरी मां
बचपन से आज तक मैं देख रहा हूं तुमको मां
कितनी सुंदर कितनी प्यारी लगती हो
तुम मेरी मां
उठता हूं ७:०० बजे मैं तुम ५:०० बजे जग जाती
मेरी मां
सूरज को उगने से पहले
चिड़िया को चहकने से पहले
उठ जाती है मेरी मां
करती योगा रोज सवेरे
पूजा पाठ करती हर रोज
नाश्ता में कभी आलू पराठे
और चटनी बनाती हो
तो कभी बनाती पूरी हलवा
भुजिया भी बनाती हो
सूरज को उगने से पहले
चिड़िया को चहकने से पहले
उठ जाती है मेरी मां
कितनी सुंदर
कितनी प्यारी
लगती हो तुम मेरी मां
समय से उठना समय से सोना
यह बात बतलाती मेरी मां
स्वस्थ रहोगे जीवन भर
जो तुम अपनाएं मेरी बात
सूरज को उगने से पहले
चिड़िया को चहकने से पहले
उठ जाती है मेरी मां
मैं भी उठूंगा ५:०० बजे
यह वादा करता हूं मेरी मां
योगा करेंगे प्रतिदिन हम
मंदिर साथ में जाएंगे
आज से बदलेंगे बुरी आदत
अपनाएंगे अच्छी बात
कितनी सुंदर कितनी प्यारी
लगती हो तुम मेरी मां
.

लेखक परिचय :- उज्जवल मिश्र मुजफ्फरपुर  बिहार


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.comपर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻hindi rakshak manch 👈🏻 हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *