भोपाल में राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन सम्पन्न
भोपाल। राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच इंदौर (hindirakshak.com) द्वारा हिन्दी भाषा का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार के संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच द्वारा विश्व स्तर पर साहित्यकारों, कवियों, लेखकों कों जोड़ने का सफलतम प्रयास किया जा रहा हैं। राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच के इस आंदोलन में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हजारों साहित्यकार, लेखक व नवीन रचनाकार जुड़ते चले जा रहे हैं। हिन्दी भाषा का परचम विश्व में लहराए इस उद्देश्य कों लक्ष्य बनाकर इन दिनों राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच तेजी से प्रयासरत हैं। साथ ही कोरोना काल के चलते राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच द्वारा "साहित्यकार का सम्मान साहित्यकार के घर-द्वार" अभियान चलाया जा रहा है इसी के अंतर्गत राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच ने भोपाल के वरिष्ठ व नवोदित रचनाकारों का सम्मान उनके घर-द्वार, भोपाल स्थित सिंधु भवन में किया।
ht...

























