Thursday, June 25राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

BLOG

अपना-अपना करता है मन
कविता

अपना-अपना करता है मन

अमित प्रेमशंकर एदला, सिमरिया, चतरा (झारखण्ड) ******************** अपना-अपना करता है मन कुछ नहीं है अपना रे। धन दौलत और गाड़ी बंगला ये सब है एक सपना रे।। समझ रहा तू अपना जिसको होगा कभी ना अपना रे। हो जाए ग़र तेरा तो फिर आकर मुझसे कहना रे।। दो ग़ज कफ़न, दो बांस की डंडी कुछ दुर तक हीं अपना रे। दुश्मन तो दुश्मन हीं ठहरे अपने हुए ना अपना रे।। पिता, पुत्र हो भाई-बंधू कोई नहीं है अपना रे। छोड़ तुझे वो निर्जन थल में लौटेंगे वो दफ़ना रे कहे अमित की कलम हमेशा राम नाम बस अपना रे। अपना-अपना करता है मन कुछ नहीं है अपना रे....।। परिचय :- अमित प्रेमशंकर निवासी : एदला, सिमरिया, चतरा (झारखण्ड) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्र...
आओ सब मिलकर बनाएं- “राष्ट्रवादी सरकार”
कविता

आओ सब मिलकर बनाएं- “राष्ट्रवादी सरकार”

बिपिन कुमार चौधरी कटिहार, (बिहार) ******************** जब जब होता, झूठ स्वीकार, तब तब होता, सच का शिकार, आम आदमी आज भी लाचार, आम आदमी था कल भी लाचार, मुद्दे से भटकना इनका संस्कार, मुद्दे से भटकाना उनका कारोबार, एक खैरात पाने को बेइंतहा बेकरार, दूजा इसे बांट करता सत्ता पर अधिकार, समस्या जटिल लेकिन सरल उपचार, सबसे पहले आओ बदलें अपना विचार, देश हमारा, हमें किसका इंतजार, जाति धर्म की बेड़ियों पर करना होगा वार, नफरत फैलाने वालों का करना होगा बंटाधार, सबको शिक्षा, हर हाथ में रोजगार, कानून का राज, फले फूले व्यापार, सीमा सुरक्षित, राष्ट्रीय अखंडता रहे बरकरार, तुष्टिकरण का नहीं हो घृणित संस्कार, रिश्वतखोरी पर हो अंकुश, बन्द करे कालाबाजार, सेवा की आड़ में नहीं करे भ्रष्टाचार, आओ सब मिलकर बनाएं, ऐसा राष्ट्रवादी सरकार... परिचय :- बिपिन बिपिन कुमार चौधरी (शिक्षक) निवासी : कटिहार, बिहार घोषणा पत्र : ...
आखिर क्यों…
लघुकथा

आखिर क्यों…

शरद सिंह "शरद" लखनऊ ******************** उड़ चली दूर बहुत दूर सपनो के झूले मे, बैठी सूरज की किरनो पर सैर करती, मंद हवा के झोको सी बहती, तितली सी मडराती, ऑखो मे हजारो बसे सपनो को साकार करती, किसी के कोमल स्पर्श को महसूस करती, अपने हर सबाल का सकारात्मक उत्तर पाती, अपने नसीब पर इतराती लहराती बलखाती चलती चली गई, चलती चली गई वह मोहक अहसास एक चुम्बक सा कदमो को जबरन खीचता चला गया, बढ़ते गये कदम। कि अचानक कदम ठिठक गये टकरा गये किसी पत्थर से ..... कहां? कहां है वह स्वप्न संसार? मै तो वही की वही थी, टूटी बिखरी हताश, ओह! तो यह स्वप्न था? पर क्यो? मैने अपने हाथो की लकीरों को ध्यान से देखा वह बदली नहीं थी, फिर यह स्वप्न कैसा?.. फिर? फिर भ्रम, भ्रम था यह सब? ओह रब! क्यो तोड़ता है इतना, क्यो देता है इतनी चुभन? क्या इतना तोड़कर भी तेरा मन नही भरता? या मुझ जैसा कोई और नही मिलता जो बार-बार बहारो का...
तस्वीरें… राजनीति की
कविता

तस्वीरें… राजनीति की

दुर्गादत्त पाण्डेय वाराणसी ******************** सियासत की, ये राहें उलझी हुई है, एक दूसरे से ठीक वैसे ही, जैसे रेलों की पटरियां, एक दूसरे से कश्मकश जैसी उलझी हो दावे किए गए, भर-भर के इतने बड़े-बड़े कि विशाल महासागर उस विशालता से शर्मा जाये पर, हकीकत की, ये बुनियाद उतनी ही कमजोर है जितनी एक गरीब, देख ले अपने छत का ख्वाब आज के वक़्त में.. नवीनीकरण का नशा इतना तेज चढ़ा उन्हें अपने घर, पुराने लगने लगे पुरानी, वो तस्वीरें इस कदर बेकार हो गए अब उनपर डिजिटल, तस्वीरें सजने लगे गुलामी की बेड़ियां जकड़ी थी, इस कदर जैसे लोहे को जंग, जकड़े रहता है पर, वो गुलामी की जंजीरें तोड़ दी गयी आज, हुआ भारत लेकिन, इस आजादी की आड में विषैली, वो नफ़रतें घोल दी गयी आत्मनिर्भरता बहोत चर्चा है, आजकल इसकी असहायों की, लाठी तोड़कर उन्हें, आत्मनिर्भर बनाया जा रहा.... उन लाचार...
जिंदगी
कविता

जिंदगी

पवन जोशी रामगढ़- महूगांव महू (म. प्र.) ******************** नदी सी है ज़िंदगी, बह रही है बहने दे। मोड़ है चढ़ाव है उतार है, बहाव है तो बहने दे।। आज जी, तु कल को कल पे छोड़ दे। जीतले अतित को, इक नया तु मोड़ दे।। शुन्य हो जरा हां ढीठ बन। तु खुद से खुद का मीत बन।। लोक लाज रहने दे लानते कह रही है कहने दे। नदी सी है ज़िंदगी, बह रही है बहने दे।। है तय जीत हार तो बस जूझना तो है। खुद जवाब है तु हर सवाल का फिर भी बूझना तो है।। व्यर्थ लगे भले, तु कुछ नियति की योजना तो है। दर्पणो सा हो घर तेरा क्या पर खुद मे खुद को खोजना तो है।। कुछ बची राख मे तपन अभी ढक रही है रहने दे। नदी सी है ज़िंदगी, बह रही है बहने दे।। क्या खुद बुना था तन नहीं। मिटा सकूं वो हक पवन नहीं।। स्थिति परिस्थिति सदा सब के संग एक सी रही। बस सुरतें सीरतों के सगं वक्त पे बदलती रही। हुआ सिकंदर वही जो उससा उसमे ढला। मनो जीत के रगंम...
ऐसा हिंदुस्तान बनाओ
कविता

ऐसा हिंदुस्तान बनाओ

मोहम्मद मुमताज़ हसन रिकाबगंज, (बिहार) ******************** आपस में न कोई भेदभाव रहे सबसे सबका यहां लगाव रहे जात पात की दीवारें गिर जाएं प्रेम का ऐसा गीत सुनाओ ऐसा हिंदुस्तान बनाओ हिन्दू-मुस्लिम का न झगड़ा होवे हर हिंदुस्तानी यहां तगड़ा होवे सदियों से रहें हैं मिलकर यह- जन-जन को सन्देश सुनाओ ऐसा हिंदुस्तान बनाओ अमीर गरीब की खाई पट जाए गरीबी की लम्बी रेखाएं घट जाए प्रगति की बड़ी लकीरें तुम- खूब श्रम से आज बनाओ ऐसा हिंदुस्तान बनाओ!! परिचय : मोहम्मद मुमताज़ हसन सम्प्रति : लेखन, अध्ययन निवासी : रिकाबगंज, टिकारी, गया, (बिहार) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आद...
बाकी रह गया…
कविता

बाकी रह गया…

अंशिता दुबे लंदन ******************** इश्क़ में भिगोना बाकी रह गया, तेरी रातों को जगाना बाकी रह गया। गजलें तो हो गयी मुक्कमल, पर तेरे लिये गुनगुना बाकी रह गया। फिजाओं को साथ लेकर आयें, पर तेरा सूनापन बाकी रह गया। तस्वीरों से ख्वाब सजाकर लाये, पर तेरे संग मुस्कुराना बाकी रह गया। खेल तो आए तेरे संग बाजियां, पर तुझको सताना बाकी रह गया। भीग तो आए रिमझिम सी बूदों में, पर तेरे सावन का पहरा बाकी रह गया। अपनों से मिल के तो आ गये, इक तुम से ही मिलना बाकी रह गया। खुद को तुम्हारी महफिल से आजाद कर लाएं, पर तेरे यादों का सेहरा बाकी रह गया। परिचय :- अंशिता दुबे निवासी :- लंदन घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, र...
अक्षत रहो मीत
कविता

अक्षत रहो मीत

डॉ. पंकजवासिनी पटना (बिहार) ******************** अखण्ड सौभाग्य व्रत तीज पर विशेष साँसों की डोरी को ताने मांगूं तेरी लंबी सांसे खुद पर लूँ मैं तिरी बलाएँ तुझ पर कोई आँच न आए बनी मैं तो सावित्री जैसी यमराजों की ऐसी तैसी सुख साज त्याग चली सिय सी जीवन क विष खींचूँ अमिय सी ईश्वर से नित माँगूँ मीत तुझ संग निबहें राग के रीत प्रार्थना सदा यही करूँ मैं तेरी अँखि आगे निबटूँ मैं जब तक रहूँ जीवन में संग कोई तुझे कर पाए न तंग तेरे सारे दुख चुन लूँ मैं खुशियाँ राहों में बुन दूँ मैं अक्षत रहे तू जीवनसाथी तू मेरे जीवन की बाती परिचय : डॉ. पंकजवासिनी सम्प्रति : असिस्टेंट प्रोफेसर भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय निवासी : पटना (बिहार) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच प...
चींटी
कविता

चींटी

दिलीप कुमार पोरवाल “दीप” जावरा मध्य प्रदेश ******************** एक नन्ही सी चींटी एक नन्ही सी चींटी जीवन में बहुत कुछ सिखा जाती है। जैसे ये कतार में चलती है सिखा जाती है अनुशासन में रहना। एक नन्ही सी चींटी जीवन में बहुत कुछ सिखा जाती है। मुंह में लेकर दाना जब चढ़ती है दीवारों पर, सिखा जाती है परिश्रम करना। एक नन्ही सी चींटी जीवन में बहुत कुछ सिखा जाती है। जब गिरती है दीवार से तब उठकर संभलना फिर चल देना और दीवार पर चढ जाना, सिखा जाती है कैसे संघर्ष करना। एक नन्ही सी चींटी जीवन में बहुत कुछ सिखा जाती है। काम जब कोई हो बड़ा तब कई चींटियों को इकट्ठा करना, तब सिखा जाती है मिलकर बोझ उठाना। एक नन्ही-सी चींटी जीवन में बहुत कुछ सिखा जाती है। मौसम विज्ञान की होती है बड़ी ज्ञाता, जब होती है कोई भूगर्भीय हलचल, या कोई और हो प्राकृतिक आपदा, तब कैसे ये अपने अंडो को लेकर सुरक्षित स्थान पर दौड़ी चली ...
भारत थाम लिया
कविता

भारत थाम लिया

विजय गुप्ता दुर्ग (छत्तीसगढ़) ******************** चक्रवात तूफान, कोरोना कहर, और बदमिजाजों की भाषा देखकर सृजित हुई कविता। जज़्बों ने एहसासों से लड़ना सीख लिया देश ने भी तूफानों से लड़ना सीख लिया। कभी बेगाने अपनों से ज्यादा अच्छे होते फिर चलित कथन है अपने तो अपने होते बेगानों का निःस्वार्थ समर्पण देख लिया जज़्बों ने एहसासों से लड़ना सीख लिया। शानो शौकत चकमक गाथा शाहों की सहयोगी योद्धा व्यथा है उन बाहों की मजदूर कृषक गरीब आहों को परख लिया जज़्बों ने एहसासों से लड़ना सीख लिया। धरातल सागर चोटी पर सेवा की बरसातें नियम तोड़ते जाहिलों की कुत्सित सौगातें कड़े कानून से अब बहुतों ने सबक लिया जज़्बों ने एहसासों से लड़ना सीख लिया। जन्म मृत्यु वाली माटी का यही अफसाना कुछ तो ऐसा हो भविष्य याद में रह जाना माटी पे छाया प्रकोप विध्वंस जान लिया जज़्बों ने एहसासों से लड़ना सीख लिया। घर रहकर जीवन आनंद बहुत अनोखा था व...
बिरहिन के दरदि
कविता

बिरहिन के दरदि

तेज कुमार सिंह परिहार सरिया जिला सतना म.प्र ******************** उमड़ि घुमड़ि बदरा हरसत हैं मेघनीर अमरित बरसत हैं कुलकित अबनि हरियर दरसत हैं अब आबा पिया मोर मन तरसत हैं कारी बदरिया मोहि डर लागय कहु अंगना कहूं भीतरेय भागै जब ते गयै मोरि सुधि नहि लीन्हि अमाबसि चंद सम दरसन दीन्हें दादुरि टेर कूक पपीहा कै ककरी कस हैय हाल हिरदय कै बूंद मघा हायगोली कस लागै पपीहा बैन सरसिज उपजाबै केसे कहू सखि बाति न मानै बिरहनि दरदि सहय ऊहै जानैं सुआती कस तकै नयन रहति हैं उमड़ि घुमडि बदरा बरसत हैं परिचय :- तेज कुमार सिंह परिहार पिता : स्व. श्री चंद्रपाल सिंह निवासी : सरिया जिला सतना म.प्र. शिक्षा : एम ए हिंदी जन्म तिथि : ०२ जनवरी १९६९ जन्मस्थान : पटकापुर जिला उन्नाव उ.प्र. आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्र...
मिट्टी के खिलौनें
कविता

मिट्टी के खिलौनें

आरती यादव "यदुवंशी" पटियाला, पंजाब ******************** बचपन में खेला जिन मिट्टी के खिलौनों से मैंने आज जाकर उन मिट्टी के खिलौनों से मैंने जीवन की असली सीख पाई है, सपनों की टूटी इस दुनियाँ में मैंने फिर से जीवन जीने की आस जगाई है।। नन्हीं सी होती थी तब मैं जब मिट्टी के खिलौनें बनाती थी, उन गीले कच्ची मिट्टी के खिलौनों को मैं आँगन की दीवार पे रखकर सूखाती थी, रोज़ सुबह जल्दी उठ कर "वो सूखे या नहीं " ये देखनें मैं छत पर फिर चढ़ जाती थी।। तस्तरी, गिलास, बेलन, चौका, भगौना, चूल्हा बाल्टी और मैं कई बर्तन नए बनाती थी, नन्हीं सी इक गुड़िया थी मेरी मैं उस गुड़िया का ब्याह रचाती थी।। पंडित,नाऊ और धोबी भी बनते थे हम सब उस प्यारी गुड़िया के ब्याह में, नन्हीं प्यारी गुड़िया की बारात भी इक दिन आई थी, कुछ नन्हें दोस्त मेरे बने थे बराती वहां खेल-खेल में उस दिन हमनें, सब...
श्री रामदेव चालीसा
दोहा

श्री रामदेव चालीसा

  डाॅ. दशरथ मसानिया आगर  मालवा म.प्र. *******************      रामदेव जयंती पर विशेष २०/८/२० कलि काल प्रभु जन्म लिया, राम देव अवतार। जन जन के तो दुख हरे, दुष्टन को संहार।। जब जब होय धरम की हानी। करते रक्षा प्रभु जग आनी।। जय जय रामा पीड़ा हारी। भक्तन के तुम हो हितकारी।। भादो शुक्ला दूज सुहाई। संवत चौदह बासठ भाई।। बाड़मेर में उण्डू ग्रामा। जन्मे रामदेव भगवाना।। राजा रुणिचा मनुज सुधारक। दीन दुखी के पीड़ा हारक।। मैना देवी राज कुमारा। अजमल जी के घर अवतारा।।। अजमल मैना तप को जाई। पुरी द्वारका अरज लगाई।। कृष्ण मुरारी दे वरदाना। ईश अंश जन्में भगवाना।। बहिना सुगना लाछो बाई। वीरमदेवा थे बड़ भाई।। पांच पीर मक्का से आये। बाबा से परचा करवाये।। मांगे बर्तन निज के अपने। भाजन पाये जैसे सपने।। अमरकोट की राजकुमारी। बेटी थी नेतलदे प्यारी।। राजा ने पंडित भिजवाया। पाती राम ब्याह की लाया।। अ...
शहीद का बाप
कविता

शहीद का बाप

सुधीर श्रीवास्तव बड़गाँव, जिला-गोण्डा, (उ.प्र.) ******************** बेटे के सेना में भर्ती होने का समाचार सुन बूढ़ा बाप खुशी से झूम उठा, क्योंकि सेना में जाकर देशसेवा का भाव बेटे रूप में आज फिर से जाग उठा। अपने समय में किया हर जतन आज बेटे ने पूरा कर उसके सपने को साकार कर दिया। और आज फौजी न सही फौजी का बाप कहलाने का बड़ा गर्व महसूस हुआ। देखते देखते वह दिन भी आ गया, जब दुश्मन ने धोखे से देश पर हमला बोल दिया। कुछ जवानों की शहादत से देश तो युद्ध जीत गया, परंतु उसका बेटा दुश्मनों की मक्कारी का शिकार हो गया। पर न वो रोया, न ही पछताया, देश पर बेटे की कुर्बानी से बड़ा गर्व हो आया। आज शहीद का बाप होने का उसने सम्मान जो पाया। परिचय :- सुधीर श्रीवास्तव जन्मतिथि : ०१.०७.१९६९ पिता : स्व.श्री ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव माता : स्व.विमला देवी धर्मपत्नी : अंजू श्रीवास्तव पुत्री : संस्कृति, गरिमा पैतृक नि...
असली भगवान है सिर्फ़ “मां”
आलेख

असली भगवान है सिर्फ़ “मां”

शिवांकित तिवारी "शिवा" सतना मध्य प्रदेश ********************              इस सृष्टि की रचना करने के कारण हम सभी ईश्वर को सबसे बड़ा रचनाकार मानते है। उसी तरह मां भी इस धरा पर शिशु को नौ माह तक अपनी कोख में रख अथक पीड़ा सहन करने के उपरांत जन्म देती है अर्थात् शिशु की रचना करती है। इस प्रकार ईश्वर के कृत्य को आगे बढ़ाने में उसकी पूर्णतः सहभागिता होती है। इसीलिए मां को धरती पर ईश्वर का रूप कहते है। मां की कोख में रहने पर शिशु की पूरी संरचना होती ही है एवं जन्म के पश्चात भी मां उसकी ऐसी परवरिश करती है कि वह अपने पैरों पर खड़ा हो जाये और अपने जीवन में सफलता हासिल करें। इस तरह मां सिर्फ जन्मदात्री ही नहीं अपितु उसकी पालनकर्ता भी है। मां के बिना संतान का जीवन पूर्णतया अधूरा, सूना और रुका हुआ होता है। वास्तविकता में मां हर किसी के जीवन में विशेष महत्व रखती है, इस एहसाह को शब्दों में बयां नहीं किय...
प्रकृति
कविता

प्रकृति

सौरभ कुमार ठाकुर मुजफ्फरपुर, बिहार ************************ जहाँ जाने के बाद वापस आने का मन ना करे जितना भी घूम लो वहाँ पर कभी मन ना भरे हरियाली, व स्वच्छ हवा भरमार रहती है जहाँ सच में वही तो असली प्रकृति कहलाती है। जहाँ पर चलती गाड़ियों की शोर नही गूंजती जिस जगह की हवा कभी प्रदूषित नही रहती सारे जानवरों की आवाजें सदा गूंजती है जहाँ सच में वही तो असली प्रकृति कहलाती है। जहाँ नदियों व झड़नों का पानी पिया जाता है जहाँ जानवरों के बच्चों के साथ खेला जाता है बिना डर के जानवर विचरण करते हैं जहाँ सच में वही तो असली प्रकृति कहलाती है। पहाड़ जहाँ सदा शोभा बढ़ाते हैं धरती की नदियाँ जहाँ सदा शीतल करती हैं मिट्टी को वातावरण अपने आप में संतुलित रहता है जहाँ सच में वही तो असली प्रकृति कहलाती है। परिचय :- नाम- सौरभ कुमार ठाकुर पिता - राम विनोद ठाकुर माता - कामिनी देवी पता - रतनपुरा, जि...
लाॅकडाउन का संयुक्त परिवार
लघुकथा

लाॅकडाउन का संयुक्त परिवार

जितेंद्र शिवहरे महू, इंदौर ********************                   सुनैना अभी-अभी छाछ की हाण्डी रखने आयी थी। तीनों भाभीयां ने सुनैना को देख लिया। उसे रोककर वे तीनों उससे बातें करने लगी। तीनों भाभीयां चूपके से अनिल को शरारात भरी आंखों से देख रही थी। अनिल शरमा के यहाँ-वहां हो जाता। सौमती का पुरा परिवार आज उसके साथ था। लाॅकडाउन चल रहा था। दोनों बेटे अपने परिवार सहित विधवा मां सौमती के यहां पैतृक गांव आये थे। उन दोनों बेटों के चार बेटे और तीन बेटों की पत्नीयां तथा इन तीन जोड़ों के कुल पांच बच्चों से सौमती का सुना घर खुशियों से भर उठा था। सौमती का छोटा बेटा रामचंद्र अपनी मां के साथ ही था। उसकी पांच बेटीयां थी। सौमती के मंझले बेटे दयाराम का पुत्र अनिल विवाह योग्य हो चला था। सौमती ने उसी गांव की सुनैना की बात अनिल के लिए चलाई थी। मगर दयाराम अपने पढ़े-लिखे अनिल के लिए वैसी ही बहु चाहते थे ताकी सम...
कवि हैं…..
कविता

कवि हैं…..

राजेश चौहान इंदौर मध्य प्रदेश ******************** कवि हैं..... खुले आसमान में, निश्छल मन से अपनी बात को सरल, सहज अभिव्यक्त करने वाला कवि हैं..... अपने शब्दों के अंदाज से, कठिन बात को सरल कर दें अपनी बातों से सरलता का परिचय देने वाला कवि हैं..... गहन चिंतन, मनन आदि से, शब्दों का तालमेल बनाऐ अपनी बातों से सभी का ध्यान आकर्षित करने वाला कवि हैं..... छोटी-छोटी बातों से मार्मिक व भावनात्मक पहलू को जगाने वाला अपनी बातों से हृदय और मन मस्तिष्क पर अमिट छाप देने वाला कवि हैं..... बहुत बड़ी-बड़ी बातों को सारांश में कहां जाए अपनी बातों से स्पष्टता झलकाने वाला कवि हैं..... सच्चे व जोशीले शब्दों से सभी व्यक्तियों में जोश भर दे अपनी बातों से गर्मजोशी का माहौल बनाने वाला कवि हैं..... उचित शब्दों से विचारणीय पहलू, गंभीर मुद्दे, हास्य व्यंग्य आदि को कह दे अपनी बातों से विषयों पर विशेष छाप छोड़ देने वाला...
जय मंगलमूर्ति
भजन

जय मंगलमूर्ति

प्रीति शर्मा "असीम" सोलन हिमाचल प्रदेश ******************** जय मंगलमूर्ति ...श्री गणेशा। जय विघ्न विनाशक। हरो कष्ट कलेशा।। संपूर्ण विश्व का उद्धार हो। जीवन का आविर्भाव हो। विपदा में दुनिया है सारी। बस तुम पर आस बंधी भारी। अब कोरोना का संहार हो। जीवन का नवनिर्माण हो। जय मंगलमूर्ति ....श्री गणेशा। जय विघ्न विनाशक हरो कष्ट कलेशा। सारी दुनिया थम -सी गई है। तेरी करुणा जम- सी गई है। संकट में शुभ और लाभ है। व्यवसायों से लक्ष्मी थम- सी गई है। जय मंगलमूर्ति श्री गणेशा। करो कृपा अब कल्याण हो। दरिद्रता का कुछ समाधान हो। रिद्धि-सिद्धि का विस्तार हो। कोरोना का पातक काल हो। जय मंगलमूर्ति ....श्री गणेशा। जीवन का अब विकास हो। चिंता का कुछ ह्रास हो। शुभ काज का आविर्भाव हो। नित नव नवीन संसार है। परिचय :- प्रीति शर्मा "असीम" निवासी - सोलन हिमाचल प्रदेश आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट...
अवगुण धोती शिक्षा
कविता

अवगुण धोती शिक्षा

कार्तिक शर्मा मुरडावा, पाली (राजस्थान) ******************** बहुत जरूरी होती शिक्षा, सारे अवगुण धोती शिक्षा। चाहे जितना पढ़ ले हम पर, कभी न पूरी होती शिक्षा। शिक्षा पाकर ही बनते है, नेता, अफसर, शिक्षक। वैज्ञानिक, मंत्री, व्यापारी, और साधारण रक्षक। कर्तव्यों का बोध कराती, अधिकारों का ज्ञान। शिक्षा से ही मिल सकता है, सर्वोपरि सम्मान। बुद्धिहीन को बुद्धि देती, अज्ञानी को ज्ञान। शिक्षा से ही बन सकता है, भारत देश महान।। परिचय : कार्तिक शर्मा पिता : शुक्राचार्य शर्मा शिक्षा : बी.एड, एम.ए. निवासी : मुरडावा पाली राजस्थान घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आ...
राधा की लालसा
कविता

राधा की लालसा

शरद सिंह "शरद" लखनऊ ******************** जीवन में तुम आओ न आओ, पर इस मन में समाये रहना। उठें घटाएं काली काली, झूम उठे हर डाली डाली, हर तरु की हर डाली पर, झूमें कोयलिया हो मतबाली, मन प्रांगण में छाओ न छाओ, इन अंखियन में कजरा बन रहना।। पपिहा की ध्वनि लागे सुहानी, पुलके तन मन सुधि बिसरानी, सखियन के संग बैठ बैठ के, उन्हें सुनाऊं कुछ कथा पुरानी, स्वाति बूंद बन बरसो न बरसो, पपिहा की प्यास बने तुम रहना।। जमें महफिलें नित ही दर पर, बजे शहनाई तन की वीणा पर, झूम झूम के नाचे राधा, सुन के बोल तेरी वंशी पर, महफ़िल में तुम आओ न आओ, मन वीणा में समाये रहना।। अक्षर अक्षर जोडूं पल पल, दिल करता गाऊं मैं हर पल, प्रीत डोर बना बना के, कविता रूप संबारूं हर पल, निकलें शब्द भले न मुख से, तन वीणा में स्वर भरते रहना।। छाई बदरिया आसमान में, टप टप बरसे घर आंगन में, कब बरसोगे बन के बदरा, हर पल आस रहे यह मन में...
गरीब की बेटी
लघुकथा

गरीब की बेटी

मनोरमा पंत महू जिला इंदौर म.प्र. ******************** मालूम है!", रामदीन कास्टेबल को एस. पी साहब ने पाँच सौ रुपए का नगद ईनाम दिया"। क्यों भला? रातों रात नेताजी की भैंस ढ़ूँढ दी।" "ये तो भैय्या सच में बड़ी बात हुई। पर उसने उनकी भैंस पहचानी कैसे? सभी तो एक समान दिखती हैं, कोई निशान विशान था क्या? "चुप कर,! खबर, बताकर गलती की, कोई सुन लेगा तो नौकरी गई पक्की" ननकू बड़ा हैरान परेशान है, कभी किसी साहब का कुत्ते खो गया, तो किसी की गाय, सब ढूँढ़ निकालते हैं पुलिस वाले, गरीब की बेटी तो जानवरों से भी बदतर है, तभी तो, मेरी बिटिया गायब हो गई, पर रिपोर्ट भी लिखने को तैयार नहीं हुई पुलिस....। परिचय :-  श्रीमती मनोरमा पंत सेवानिवृत : शिक्षिका, केन्द्रीय विद्यालय भोपाल निवासी : महू जिला इंदौर सदस्या : लेखिका संघ भोपाल जागरण, कर्मवीर, तथा अक्षरा में प्रकाशित लघुकथा, लेख तथा कविताऐ उद्घोषणा : यह...
मानव श्रृंगार की बात करो
कविता

मानव श्रृंगार की बात करो

पूनम धीरज राजसमंद, (राजस्थान) ******************** ना सम्मान की बात करो ना अपमान की बात करो ना किसी अस्तित्व की छेड़ो धुन बस तुम प्यार की बात करो सम्मान मिले ना अपनों से सम्मान मिले ना सपनों से सम्मान मिले स्व कर्मों से अपने कर्तव्य की बात करो अपमान से दिल पर चोट लगे अपमान से तन पर खोट लगे अपमान से अविचलित रह कर अपने स्वाभिमान की बात करो अस्तित्व तुम्हारा खोकर भी तुम मैं खुद को पा जाएगा आदर्श बनो अपने ही लिए अपने आत्माभिराम की बात करो चाहो तो स्नेह सदा चाहो पालो तुम प्यार का पूरा ज्ञान हो सर्व समर्पित प्रेम प्रति मानव श्रृंगार की बात करो परिचय : पूनम धीरज जन्म : १८ जून १९८३ निवासी : राजसमंद, राजस्थान घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी ...
सवेरा
कविता

सवेरा

संजय सिंह मीणा करौली (राजस्थान) ******************** निशा नाश की नीव लगी तब, समझो उदित हुआ उजियारा। दैत्य प्रसंग विलुप्त भए तब, किरणों ने धरा पर पैर पसारा।। हुई यामिनी, लुप्त बिलख कर, तारे चांद को निद्रा आई। भोर की प्रीत, पड़ी अंबर से, शीतल मंद, पवन उठ आई। पीत रंग, में रंगा दिवाकर, जगा, जगत का पालनहारा, दैत्य प्रसंग, विलुप्त भये तब, किरणों ने धरा पर पैर पसारा.... खग, नभ में भये प्रसन्न चित्त तब, कृषक, वृषभ ले चला सुखियारा। पनघट, रंग बिरंग भयो तब, पुष्प प्रतीक भए किलकारा। बजी पुण्य आवाज शंख की, शुरू हुए आदर सत्कारा,, दैत्य प्रसंग विलुप्त हुए तब, किरणों ने धरा पर पैर पसारा.... विघ्न विनाशक मंगल दायक, नवरत्न, पूरक गणनायक। नित उम्मीद जगे नवज्योति, तमस को, भोर भयो खलनायक। विश्व, निशा से मुक्त भयो तब, ज्योति अलख जगाए सवेरा, दैत्य प्रसंग विलुप्त भये तब, किरणों ने, धरा पर, पैर पसारा।। परिचय : स...
दोहरे किरदार
कविता

दोहरे किरदार

आशीष तिवारी "निर्मल" रीवा मध्यप्रदेश ******************** बाहर से खुश हैं अंदर गमों का बाजार लेके चलते हैं लोग चेहरे पे चेहरे और दोहरे किरदार लेके चलते हैं। रोटी,धोती,मकान की महती पूर्ति के लिए ही तो यहाँ हम अपने कंधों पे दुनिया भर का भार लेके चलते हैं। दिल में है हसरत स्वंय लिए बस फूल पाने की मगर दूसरों की खातिर निज हाथों में खार लेके चलते हैं। परहित में काम कोई किया ना फूटी कौड़ी का मगर दिखावे के लिए सिर्फ जुबानी रफ्तार लेके चलते हैं। पछुआ हवा का असर उनपर इस तरह हावी हुआ है अब कहाँ वो अपनी संस्कृति,संस्कार लेके चलते हैं। वो क्या जमाने का भला कर पाएंगे तुम सोचो निर्मल जो औरों के लिए केवल दिल में गुबार लेके चलते हैं। परिचय :- आशीष तिवारी निर्मल का जन्म मध्य प्रदेश के रीवा जिले के लालगांव कस्बे में सितंबर १९९० में हुआ। बचपन से ही ठहाके लगवा देने की सरल शैली व हिंदी और लोकभाषा बघेली...