गणतंत्र दिवस
प्रीति शर्मा "असीम"
सोलन हिमाचल प्रदेश
********************
आजादी को हासिल करके,
आज के दिन,
भारत को गणराज्य बनाया था।
२६ जनवरी १९५० को,
देश भारत ने,
संविधान पारित कर
संविधान लागू करवाया था।।
आजादी को हासिल करके,
भारत को गणराज्य बनाया था।
राष्ट्र का यह पर्व,
राष्ट्र के साथ भाईचारे से,
हर हिंदुस्तानी ने मनाया था।।
संविधान के सम्मान में,
खड़े हर नागरिक,
जन-गण का मान बढ़ाया था।
आजादी को हासिल करके,
भारत को गणराज्य बनाया था।
विश्व का,
सबसे बड़ा संविधान
जिसे भीमराव अंबेडकर ने,
२ साल ११ महीने
१८ दिन में बनाया था।।
नेहरू, प्रसाद, पटेल,
कलाम ने जिसे बड़ी
रूपरेखा से सजाया था ।
आजादी को हासिल करके
आज के दिन ,
भारत को गणराज्य बनाया था।।
आज के दिन,
भारत के झंडे की शपथ ले।
भारत का जन-जन
यह प्रण उठाएगा।
गणतंत्र की रक्षा के लिए
हर हिंदुस्तानी कदम बढ़ाएगा।
...




















