कुरुक्षेत्र
सीमा रंगा "इन्द्रा"
जींद (हरियाणा)
********************
धर्म युद्ध का शंखनाद बज उठा
काल चक्कर चला ऐसा यहां पर
ऐसा धर्म चक्र चलाया श्री कृष्ण ने
पांच पड़े सौ पर भारी यहां पर
ज्योतिसर में दिया गीता उपदेश
धर्म की खातिर छिड़ा ऐसा युद्ध यहां पर
ब्रह्मसरोवर, शक्तिपीठ, थानेश्वर मंदिर
तीर्थ, सरोवरों से भरी धरा यहां पर
सांस्कृतिक विरासत समेटे हुए
मारकंडा, सरस्वती की बहती धारा यहां पर
उगाता गेहूं, बासमती चावल प्रदेश ये
मिटती जनमानस की भूख यहां पर
रौनक रहती साधु-संतों की हमेशा
देश-विदेश से आते पर्यटक यहां पर
लाल मिट्टी की बात अनोखी
बताती भू शौर्य की गाथा यहां पर
गिना जाता पावन नगरी में इसे
अभिषेक करने आते सभी यहां पर
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बात अनूठी
विद्यार्थियों के ज्ञान का भंडार यहां पर
परिचय :- सीमा रंगा "इन्द्रा"
निवासी : जींद (हरियाणा)
...























