प्रेम भाव नज़र आता है
रामेश्वर दास भांन
करनाल (हरियाणा)
********************
कुछ पल का मिलना उनसे मेरा,
अपने पन का अहसास दिलाता है,
बातें जब वो करते हैं मुझसे,
जज़्बात निखर कर आता है,
कुछ रिश्ते कुछ नाते
होते हैं प्यार भरे,
उनसे मिलो उनको देखो
संसार नज़र आता है,
देखकर प्रेम मन में उनकेे,
प्यार का अहसास नज़र आता है,
हो कोई दिल में बात नयी,
या हों कुछ बातों की रायसुमारी,
सब बातों को उनसे करके,
हर बात का सार नज़र आता है,
मन में हो निराशा कोई,
या बातें हों दुनियादारी की,
कर के सारी बातों को उनसे,
उनका समाधान नज़र आता है,
रखो साथ जीवन में अपने,
ऐसे प्यार करने वाले साथियों को,
जिनके साथ रहकर बातें कर,
दिल से दिल का
प्रेम भाव नज़र आता है,
परिचय :- रामेश्वर दास भांन
निवासी : करनाल (हरियाणा)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एव...






















