आयी देखो दीपावाली
ओमप्रकाश श्रीवास्तव 'ओम'
तिलसहरी (कानपुर नगर)
********************
आयी देखो दीपावाली,
लेकर खुशियों का भंडार।
घर घर में शुभ दीप जलेगा,
जगमग होगा घर संसार।
होली दीवाली जब आती,
करते सब जन सारा साज।
लीप पोत घर को चमकाते,
करते सब ही सुंदर काज।
तब चमके खिड़की दरवाजा,
चमके सारा ही घर द्वार।
आयी देखो दीपावाली,
लेकर खुशियों का भंडार।
त्योहार हैं कितने सारे,
सबके अपने अपने मान।
सकल त्योहारों से बढ़ती,
भारत माता की नित शान।
देते त्यौहार सभी खुशियां,
बढ़ता जग में इनसे प्यार।
आयी देखो दीपावाली,
लेकर खुशियों का भंडार।
कहे ओम कवि सारे जग से,
मदिरा से सब रहिए दूर।
जग व्यसन से रखिये दूरी,
मिलती खुशी पर्व भरपूर।
व्यसन से ही बिगड़े देखो,
कितनों के ही घर संसार।
आयी देखो दीपावाली,
लेकर खुशियों का भंडार।।
परिचय :- ओमप्रकाश श्रीवास्तव 'ओम'
जन्मतिथि : ०६/०२/१९८...
























