दस योगासन
नितिन राघव
बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश)
********************
सूर्य की पहली किरण से
पहले उठ जाइये
सिधे प्रकृति के बीच
किसी हरे मैदान में जाइये
थोड़ा टहलकर
सूर्य नमस्कार करिये
लगभग सभी कष्टों को
स्वयं हरिये
हरि घास पर
पदमासन में बैठे जाइये
ध्यान लगा समस्त
चक्रों को जगाइये
मन को एकाग्र व
शांतिमय बनाइये
प्राणायाम कर
नसों को जगाइये
पैरों को फैला
भुजंगासन लगाइये
रीढ़ की हड्डी को
मजबूत बनाइये
सुन्दर चेहरा युवा रूप
कब्ज व अपच से
छुटकारा पाइये
पैरों को ऊपर उठा
सर्वांगासन लगाइये
दमा और हॄदय
रोग भगाइये
कोशिकाओं का
पोषण कर
स्वर्गीय सुख कि
अनूभुति पाइये
फिर शीर्ष
आसन लगाइये
सर्वांगासन आसन सा
ही लाभ पाइये
सिधे खड़े होकर
हाथों को ऊपर उठाइये
तुरन्त अपनी मुद्रा
ताडासन में लाइये
मोटापे के शिकार
चरबी घटाइये
बच्चों से करा
उनकी लम्बाई बढाइये
हाथो को पीछे
जमीन पर टिकाइ...
























