प्रथम पूज्य नारी
मनमोहन पालीवाल
कांकरोली, (राजस्थान)
********************
प्रथम पूज्य नारी कहलाई
आदि अनंत तुम शक्ति कहलाई
थी कायनात की रचयिता
वो शिव गामीनी कहलाई
नही अबला थी नहीं आज की नारी
पूज्य बन कर नारी शक्ति कहलाई
बडे बडे दैत्यों का कर संहार वो
वैश्व पालन वो शक्ति कहलाई
बन सरस्वती ब्रह्मणी, रूप लक्ष्मी मै
नारायणी ओर शिव वरदाई कहलाई
यश गाऊ मै नारी का, गा नहीं पाऊगा
माॅ बनी है बहन बनी, वाम अंग समाई
जन कल्याण मे त्रिशूल उठा कर
महिषासुर मर्दिनी कहलाई
कष्ट निवारणी दया की देवी आज तू
अन्तः मन से शिवकल्याणी कहलाई
कैलाश वासिनी पूछता हूॅ तुझसे मै
तेरा ही ये रूप ले माॅ दुर्गे कहलाई
मनमोहन अब बतादो इन सबको
तूम नारी जग मे रूप मेरा कहलाई
परिचय :- मनमोहन पालीवाल
पिता : नारायण लालजी
जन्म : २७ मई १९६५
निवासी : कांकरोली, तह.- राजसमंद राजस्थान
सम्प्रति : प्राध्यापक
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता ह...
























