हिंदी में समझाना है आपको
सीताराम पवार
धवली, बड़वानी (मध्य प्रदेश)
********************
आधुनिकता में डूबे ये युवाओं के
दिल में हिंदी बसाना है आपको
दुनिया में हिंदी बोल कर अपनी
पहचान बनाना है आपको
दुनिया में कितनों को हिंदी भाषा
बोलना सिखाना है आपको
ना देखो अपनी अनजान मंजिल मे
आने वाली बाधाओं को
मंजिल मे मिलने वाली ये बाधाओं से भी
निजात पाना है आपको
हमें हिंदी सिखाने की कला आ जाती है
तो मंजिल अब दूर नहीं
जो हिंदी बोलने से कतराते हैं उन्हें
हिंदी में समझाना है आपको
फिरंगीयो ने अंग्रेजी यहां बोलकर
अंग्रेजी जबरदस्ती हम पर थोपी है
थोपी हुई अंग्रेजी को युवा भारतीयो
की जुबान से हटाना है आपको
काम बहुत ही मुश्किल है मगर यह
काम हमारे लिए नामुमकिन नहीं
आधुनिकता में डूबे ये युवाओं के
दिल में हिंदी बसाना है आपको
अंग्रेजी बोल तो लेते हैं ये मगर
इन्हें हिंदी अनुवाद अभी नहीं आता
ऐसी अंग्रेज...























