Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

नव वर्ष कहाँ

आनंद कुमार पांडेय
बलिया (उत्तर प्रदेश)
********************

जब रोम-रोम गुलाम लगे,
बहे सर्द हवाएँ सन सन सन।
घर के अंदर भी ठिठुरन है,
कहे चीख-पुकार के अंतर्मन।।
पल भर भी नहीं है हर्ष यहां।
नव वर्ष कहाँ नव वर्ष कहाँ।।

अपना नव वर्ष तो बाकी है,
नव अंकुर आने वाले हैं।
सूखे पत्ते गिर जाएंगे,
खुलने वाले सब ताले हैं।।
केसरिया सब हो जाएगा,
होगा तब अमृत पर्व यहाँ।
नव वर्ष कहाँ नव वर्ष कहाँ।।

जैसे बसंत ऋतु आएगी,
कलियाँ कलियाँ खिल जाएगी।
हर्षित तब घर आंगन होगा,
मन में उमंग नव आएगी।।
तब हरा-भरा उपवन होगा,
कोयल नव तान सुनाएगी।
ऐसी अद्भुत ऋतु में लगता,
खुद पर सबको है गर्व यहाँ।
नव वर्ष कहाँ नव वर्ष कहाँ।।

अंग्रेजो की लाई हुई,
संस्कृति को क्यों अपनाना है।
हम हिंदू हिंदुस्तान के हैं,
हिंदू नव वर्ष मनाना है।।
अरमानो के नव पर होंगे,
खुशियों के पल घर-घर होंगे।
आनन्द कलम भी हर्षित हो,
नव लेख करे स्पर्श यहाँ।
नव वर्ष कहाँ नव वर्ष कहाँ।।

परिचय :- आनंद कुमार पांडेय
पिता : स्व. वशिष्ठ मुनि पांडेय
माता : श्रीमती राजकिशोरी देवी
जन्मतिथि : ३०/१०/१९९४
निवासी : जनपद- बलिया (उत्तर प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें...🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *