चलो घर–घर तिरंगा फहराएंगे
अशोक पटेल "आशु"
धमतरी (छत्तीसगढ़)
********************
चलो घर–घर तिरंगा फहराएंगे
भारत माता का मान बढ़ाएंगे
राष्ट्रीयता का अलख जगाएंगे
शहीदों को शीश हम झुकाएंगे।
रंग जाए आसमान तिरंगा से
सफेद हरा और केसरिया से
भारत का जय–जयकार गूंजे
जन–गण–मन राष्ट्र के गान से।
त्याग,बलिदान, व समृद्धि का
और शांति का संदेश दे जाएंगे
न कोई दुखी रहे न कोई भूखा
सबके चेहरे पर खुशियां लाएंगे
बलिदानियों की अमर कथा
चलो जन–जन को सुनाएंगे
शहादत उनकी व्यर्थ न जाए
यह मर्म चलो हम समझाएंगे।
रण–गाथा है, अनमोल उनकी
उस गाथा की स्तुति गा जाएंगे
राष्ट्र–धर्म का हम शपथ खाकर
भारत का सर ऊंचा उठाएंगे।
परिचय :- अशोक पटेल "आशु"
निवासी : मेघा-धमतरी (छत्तीसगढ़)
सम्प्रति : हिंदी- व्याख्याता
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
...

























