Thursday, May 14राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पद्य

एक नई दीपावली
कविता

एक नई दीपावली

राजीव डोगरा "विमल" कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) ******************** छाई है नफ़रते हर जगह आओ मिलकर मोहब्बत का एक नया गीत गाये। छाया है अविश्वास का घना अंधकार यहाँ हर जगह, आओ मिलकर विश्वास का एक नन्हा सा दीया जलाएं। छाया है मृत्यु का तांडव यहां हर जगह, आओ मिलकर नव जीवन का संचार करें। छाया है महामारी का प्रकोप यहाँ हर जगह आओ मिलकर स्वस्थ जीवन के लिए ईश्वर के आगे मिलकर पुकार करें। परिचय :- राजीव डोगरा "विमल" निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्री...
एक दीप भीतर भी
कविता

एक दीप भीतर भी

रुचिता नीमा इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** घर-घर अनेक दीप जले, चारों और प्रकाशित है समां, रोशनी की चकाचौन्ध में, हर तरफ दमक रहा है जहाँ।। हो रही तैयारी चहुँ और,, हर कोई उमंग से है भरा, रांगोली से सजे है घर आँगन, और दरवाजों पर नव तोरण बंधा।। नव वस्त्र, नव आभूषणों से, चारों और बाजार है सजा।। चहक रहे है जनमानस सब, दीवाली का त्योहार है बड़ा।। आओ इस पावन पर्व पर, हम भी करें अलग कुछ थोड़ा, द्वार द्वार जैसे दीप जलाए, करें अंतर्मन भी रोशन जरा।। मिटाकर मन से राग द्वेष, करे भीतर को भी साफ़ सुथरा, घर बाहर के साथ साथ, भीतर भी रहे फिर उजास भरा।। भीतर भी रहे फिर उजास भरा।। परिचय :-  रुचिता नीमा जन्म २ जुलाई १९८२ आप एक कुशल ग्रहणी हैं, कविता लेखन व सोशल वर्क में आपकी गहरी रूचि है आपने जूलॉजी में एम.एस.सी., मइक्रोबॉयोलॉजी में बी.एस.सी. व इग्नू से बी.एड. किया है...
जल की पाती
कविता

जल की पाती

संजय वर्मा "दॄष्टि" मनावर (धार) ******************** जल कहता इंसान व्यर्थ क्यों ढोलता है मुझे आवश्यकता होने पर खोजने लगता है क्यों मुझे। बादलों से छनकर मै जब बरसता सहेजना ना जानता इंसान इसलिए तरसता। ये माहौल देख के नदियाँ रुदन करने लगती उनका पानी आँसुओं के रूप में इंसानों की आँखों में भरने लगती। कैसे कहे मुझे व्यर्थ न बहाओ जल ही जीवन है ये बातें इंसानो को कहाँ से समझाओ। परिचय :- संजय वर्मा "दॄष्टि" पिता :- श्री शांतीलालजी वर्मा जन्म तिथि :- २ मई १९६२ (उज्जैन) शिक्षा :- आय टी आय व्यवसाय :- ड़ी एम (जल संसाधन विभाग) प्रकाशन :- देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ व समाचार पत्रों में निरंतर पत्र और रचनाओं का प्रकाशन, प्रकाशित काव्य कृति "दरवाजे पर दस्तक", खट्टे मीठे रिश्ते उपन्यास कनाडा-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व के ६५ रचनाकारों में लेखनीयता में ...
आयी देखो दीपावाली
कविता

आयी देखो दीपावाली

ओमप्रकाश श्रीवास्तव 'ओम' तिलसहरी (कानपुर नगर) ******************** आयी देखो दीपावाली, लेकर खुशियों का भंडार। घर घर में शुभ दीप जलेगा, जगमग होगा घर संसार। होली दीवाली जब आती, करते सब जन सारा साज। लीप पोत घर को चमकाते, करते सब ही सुंदर काज। तब चमके खिड़की दरवाजा, चमके सारा ही घर द्वार। आयी देखो दीपावाली, लेकर खुशियों का भंडार। त्योहार हैं कितने सारे, सबके अपने अपने मान। सकल त्योहारों से बढ़ती, भारत माता की नित शान। देते त्यौहार सभी खुशियां, बढ़ता जग में इनसे प्यार। आयी देखो दीपावाली, लेकर खुशियों का भंडार। कहे ओम कवि सारे जग से, मदिरा से सब रहिए दूर। जग व्यसन से रखिये दूरी, मिलती खुशी पर्व भरपूर। व्यसन से ही बिगड़े देखो, कितनों के ही घर संसार। आयी देखो दीपावाली, लेकर खुशियों का भंडार।। परिचय :- ओमप्रकाश श्रीवास्तव 'ओम' जन्मतिथि : ०६/०२/१९८...
कोहरे में  चाँद
कविता

कोहरे में चाँद

महिमा शुक्ल इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** चाँद अब कम ही दिखता है. और देर से भी निकलता है सीमेंट के बढ़ते जंगल हैँ. फिर भी बात जोटते हर पल हैँ.. ना तू आता दिखायी देता है है.. आसमान भी अकेला बैठा है बदली से झाँक ले ऐ चाँद.! बेचैन चांदनी तेरी राह तके है. हो तुम दूर पर पास ही लगते हो। रोज़ आते हो आज क्यों छुपते हो? ढूँढते है तुम्हें धुंधले आसमान में एक नज़र तो मिलाओ इन नज़रों से कल करा लेना फिर इंतज़ार आज है ज़मीं भी है बेक़रार ये "चाँद" चाँद को पुकारे है आ मिलो तुम भी मेरे चाँद से. परिचय :- महिमा शुक्ल निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित ...
कोई पत्थर दिल अपना
ग़ज़ल

कोई पत्थर दिल अपना

मनमोहन पालीवाल कांकरोली, (राजस्थान) ******************** कोई पत्थर दिल अपना कैसे बन सकता है हे नही अपना सपना कैसे बन सकता है देखा नही हे अभी तक जिसको हमने भी यारो वो मेरा ही दीवाना कैसे बन सकता है गुन गुनाया नहीं कभी लफ़्जो मे हमने उसे महफ़िल-ए-मेरी तराना कैसे बन सकता है बीता नही हे यारों अभी तक कुछ भी साथ यारो मेरा वो अफसाना कैसे बन सकता है अभी तो ऑखें हमने खोली है उनके लिये वो ओर का मयखाना कैसे बन सकता है दूरियाॅ हे नहीं जिससे मुलाकात होने वाली किसी ओर का जमाना कैसे बन सकता है घबरा रहा हूॅ मोहन सब कुछ सोच कर मै मुहब्बत का केसाआशियाना बन सकता है परिचय :- मनमोहन पालीवाल पिता : नारायण लालजी जन्म : २७ मई १९६५ निवासी : कांकरोली, तह.- राजसमंद राजस्थान सम्प्रति : प्राध्यापक घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह...
कोरोना अब तू जा भारत से
कविता

कोरोना अब तू जा भारत से

ज्योति लूथरा लोधी रोड (नई दिल्ली) ******************** हर तरफ है कोरोना का प्रभाव, थोड़ा-सा ऑक्सीजन का अभाव, क्यों आ गया ये दुख का सैलाब? अब तो खत्म हो ये संताप, लोग डर से गए है काँप, जीवन को भी रहे नाप, पीड़ित कर रहे है प्रलाप। जाने किस घड़ी में आई ये महामारी, खुशियाँ लूट ली इसने हमारी, हर समय हो गया हैं भारी, दुःख की घड़ी है सारी। अपने जा रहे है दूर, वक्त हो गया है क्रूर, कोरोना तू आया क्यों? कब जायेगा तू? सब कुछ हो गया बन्द, लॉकडाउन का हुआ प्रबन्ध, प्रकृति का है कैसा खेल? घर ही बन गया है जेल। कोरोना अब तू जा भारत से, दोस्ती नहीं करनी हमे तुमसे, बहुत ले लिया हमारा सुख-चैन, अब बस बहुत हुआ, कोरोना अब तू जा भारत से। अब बस बहुत हुआ, कोरोना अब तू जा भारत से। परिचय :- ज्योति लूथरा संस्थान : दिल्ली विश्वविद्यालय निवासी : लोधी रोड, (नई दिल्ली) ...
श्री लधूनेश्वर महादेव
भजन, स्तुति

श्री लधूनेश्वर महादेव

सुरेश चन्द्र जोशी विनोद नगर (दिल्ली) ******************** कूर्मावताराभिधान जनपद में, लधून महादेव तीर्थ है | चंद राजार्चित महादेव का, लधून महादेव तीर्थ है || होती समर्पित नवबाल जहाँ, लधून महादेव तीर्थ है | वैशाख शुक्ल चतुर्दशी जाते, श्री लधून महादेव तीर्थ हैं || कर समर्पण नवान्न नैवेद्य, होता वहाँ महादेवार्चन है | होती अपरा बृहत्पूजा जहाँ, लधून महादेव तीर्थ है || कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी, जागरण होता बैकुण्ठ चतुर्दशी | होता बृहत्मेलायोजन सदा, तिथि कार्तिक शुक्ल की चतुर्दशी || कर शिवार्चना तृतीय प्रहर, लधून महादेव तीर्थ पर हैं | रुद्र यज्ञ होता संपन्न जहाँ, लधून महादेव तीर्थ है || बैठ ध्यान में लिंग शक्ति के, देवियां मांगती जहां वरदान हैं | अद्भुत धाम महादेव का, लधून महादेव तीर्थ है || उषाकाल ले भास्कर किरण, आता डोला लधूनेश्वर का है | जहां भक्त परिक्रमावलोकन करें,...
सात जन्मों का बंधन
कविता

सात जन्मों का बंधन

अनुराधा प्रियदर्शिनी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) ******************** जन्म-जन्म नाता हमारा साथ जन्मों का बंधन प्रेम और विश्वास से इसको सिंचित करना है। सुख-दुख के हम साथी बने मिला देव आशीष कल किसने देखा है वादा हर पल निभाना है तुम मेरे सांसों में कुछ ऐसे समाए हो साजन जैसे सरगम का संगीत तुमसे है गहरी प्रीत सारा श्रृंगार तुम्हारे लिए करूं सोलह श्रृंगार तुम्हारा प्रेम जो मिला सुगंध फैली चहुं ओर तुमको पाकर जैसे पूरी हुई है सारी ही आस रहो सलामत सदा तभी मेरे होंठों पर मुस्कान सारी दुनिया से मैं लड़ जाऊं जो तुम मेरे साथ जो तुमको हो पसंद सदा वही मैं करना चाहूं बंधन है प्यार का इसमें बंधकर सुख पाती हूं प्रेम और विश्वास से रिश्ता अनोखा निभाती हूं। परिचय :- अनुराधा प्रियदर्शिनी निवासी : प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित ...
सन्नाटा…
कविता

सन्नाटा…

सरिता चौरसिया जौनपुर (उत्तर प्रदेश) ******************** अंधकार को चीर कर आती झींगुर की आवाजे सनसनाती हुई हवाओं का झोंका पेड़ों के झुरमुट से झांकता, ताकता, चांदनी की झिलमिल आहट सन्नाटा... छू जाती है अंतर्मन को। कौन कहता है? सन्नाटे से डर लगता है? हां, लगता है डर, बिल्कुल लगता है मुझे भी लगता था बहुत डर, जब मैं छोटी थी, हर सन्नाटे से कांपता था मन हर कोने को ताड़ता था मन, शायद कोई झांक रहा हो, खट पट की आहट पर, लगता कोई मुझको डरा रहा हो।। आज परिस्थिति उलटी है, नही लगता डर अब किसी सन्नाटे से, किसी अंधेरे से अब तो अच्छा लगता है एकांत एकांत ही मन की शान्ति है अब तो झींगुर की आवाज में भी संगीत सुनाई पड़ता है, चांदनी के झिलमिल में प्रकाशित होता मन जाना चाहता है विश्रांति की ओर रोजमर्रा की जिम्मेदारियों के बीच अब खुद को तलाशता है मन नही लगता अब कभी सन्...
जाग नौजवान
कविता

जाग नौजवान

सत्यम पांडेय राजीव नगर (गुरुग्राम) ******************** जाग मेरे नौजवान ये देश पुकारे, तेरी साँसों से भरे दूजे हुंकारे, इस देश में कमी है तुझ जैसे महानो की, धरती भरी पड़ी है, बुजदिल हैवानो की, देश की तरक्की और देश की भलाई, एसे है जैसे हो कोई दूध की मलाई, बाँटें कोई और चाटें कोई और, इसी बात का चारों दिशाओं में है शोर, आज तु जाग, भूमी को नवाज़, दुश्मन तु भाग, आज नया है राग, तेरी आँखों में देख के, तुझको हरा दूंगा, देश का अपना तिरंगा फेहरा दूंगा, मुझको जो डरएगा मैं उसको डरा दूंगा देश का झंडा फेहरा दूंगा। देश पर आँच आये सह जाए हम, सीधी सीधी बात करे हम को न कोई गम, देश में पले है देंगे देश के लिए जान, देश के शाहीदों की बढ़ती है शान, आगे तुम भी आओ, करो देश का कल्याण, बात मेरी मानो, ए मेरे नौजवान। परिचय :- सत्यम पांडेय पिता : प्रमोद पांडेय निवासी : राजीव नगर, गुरुग्राम ...
रंगमंच सी है ये दुनिया
छंद

रंगमंच सी है ये दुनिया

अर्चना तिवारी "अभिलाषा" रामबाग, (कानपुर) ******************** सरसी छंद :- रंगमंच सी है ये दुनिया, हम सब हैं किरदार। जाना सबको इस दुनिया से, खाली हाथ पसार।। फिर काहे की उलझन भइया, काहे की तकरार। हँसी खुशी से मिल लो सबसे, मिले दिवस हैं चार।। परिचय :-  अर्चना तिवारी "अभिलाषा" पिता : स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद बाजपेई माता : श्रीमती रानी बाजपेयी पति : श्री धर्मेंद्र तिवारी जन्मतिथि : ४ जनवरी शिक्षा : एम ए (राजनीति शास्त्र) बी लिब- राजर्षि टंडन ओपेन यूनिवर्सिटी-प्रयागराज निवासी : रामबाग, (कानपुर) अभिरुचि : आध्यात्मिक व साहित्यिक पुस्तकों का अध्ययन व लेखन साहित्यिक उपलब्धियाँ : साहित्य संगम संस्थान द्वारा प्रकाशित एकल पुस्तक-काव्यमेध, साझा संग्रहों में रचनाएं प्रकाशित, मासिक ई पत्रिका में श्रेष्ठ सृजन हेतु कविताएं व आलेख प्रकाशित। सम्मान : अम्रता प्रीतम कवियित्री सम्मान, नार...
अन्न का दान
कविता

अन्न का दान

काजल स्वरूप नगर (नई दिल्ली) ******************** मासूमियत सी तल्ख आखें सिग्नल लाइट के चौराहे पर हाथ बिखेरे मांग रही अन्न का दान। फटे पुराने कपड़े, हा जी, भूख की मार कर रही, भीख का काम। गरीब, गरीब कहे या किस्मत की मार, देख उन्हें गाड़ीवान बढ़ा देता अपनी रफ्तार दया करुणा ममता? इन आखों में सब है तिरोभाव यही वजह है गरीब होने का इतिहास। ये आंखे बया कर रही अकल्पनीय भोगा हुआ यथार्थ। इंसानियत की मार, डाल रही लोगो में फूंक। मूक दर्शक, देख न पाए, हक़ीक़ी उनकी कांच का लिए पर्दा डाल। बचपन में जो न खेले खिलौनों से खेल रही आज गरीबी के कोने में खिलौना, खिलोने नही न कोई गुड्डा गुडिया, वह तो है पहिया एक गाड़ी का। जिसे घुमाकर, बच्चा हो रहा प्रसन्न-चित्त, गरीबी का दुःख नहीं कर सकता उसकी अभिलाषा को दूर। फिर भी, मासूमियत सी तल्ख आखें सिंगनल ...
करवाचौथ
कविता

करवाचौथ

महेन्द्र सिंह कटारिया 'विजेता' सीकर, (राजस्थान) ******************** कर सोलह श्रृंगार, भर मन में उल्लास। प्रियतम ख़ातिर प्रियतमा, करती करवा का उपवास।.... व्रत सार्थक हो निर्विघ्न, माँ गौरी समक्ष ले संकल्प। निर्जला निराहार रहकर, हो मनोरथ जीवन अकल्प। जीवनसाथी हो दीर्घायु, हो ना दुःखों का सामना। सदा सुहागिन बनी रहूँ, बस करती यही कामना। हर वक्त जीवन में, हो प्रेम सौहार्द का अहसास। प्रियतम ख़ातिर प्रियतमा....। आसमां में चाँद देखकर, पति के हाथों पीती जल। स्नेह प्रेम से हो आतुर, भूलती ना अनुपम पल। रूपसी का रूप निहार, भर्ता खिलाता प्रथम ग्रास। खनकती कंगना दमकती बिंदियां से, होता धरा पर स्वर्ग का आभास। प्रिया भूल जाती, भूख और प्यास। प्रियतम ख़ातिर प्रियतमा....। परिचय :- महेन्द्र सिंह कटारिया 'विजेता' निवासी : सीकर, (राजस्थान) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ क...
करवा चौथ का चांद
कविता

करवा चौथ का चांद

संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया भोपाल (मध्यप्रदेश) ******************** मैं करवा चौथ का चांद। आज मैं थोड़े नखरे संग। बादलों की ओट में छुप जाऊँगा। तो कभी बादलों की ओट से। बाहर आऊंगा। सभी सुहागन स्त्रियों को सताऊंगा। सताने में मुझे बड़ा। मजा आता है। सब सुहागिनों की मनुहार। पर मैं मान जाऊंगा। फिर मैं अपनी सुंदर सलोनी। छवि पूर्ण चांद सज धज। उज्जवल श्वेत रूप ले। धरा पर आऊंगा। कभी अपना ही प्रतिबिंब। मैं भी ताल, तलैया में देख। कभी शर्माऊँगा कभी। लजाऊंगा तो कभी। हर्षाऊंगा। परिचय :- श्रीमती संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया निवासी : भोपाल (मध्यप्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय ह...
झुकाव कलम का
कविता

झुकाव कलम का

विजय गुप्ता दुर्ग (छत्तीसगढ़) ******************** कलम चले जब झुककर, तभी वो लिख पाती है। जिंदगी का हाल यही जो, मंजिल तय करवाती है। खड़ी कलम का लेखन, लिखावट बेढंगा दिखता खड़ी तीखी बोली तो, अकुलाहट ही बढ़ा सकता हालातों के चक्कर में, घबराहट बढ़ती जाती है कलम निःसंकोच लिखे, अनुकूलता बन जाती है कलम चले जब झुककर, तभी वो लिख पाती है जिंदगी का हाल यही जो, मंजिलें तय करवाती है अति झुकना भी महज, कायरता युक्त निशानी यथा स्थित कलम से ही, रचनाकार रचे कहानी कुछ ज्यादा झुकने पर, कलम ताल बहकती है जीवन में यदि हरदम हो, कदम चाल खटकती है कलम चले जब झुककर, तभी वो लिख पाती है जिंदगी का हाल यही जो, मंजिलें तय करवाती है कमियां, सुविधा साधन के, सब बदल गए पैमाने तकनीक ज्ञान आजादी, अब आये नवीन जमाने दूध, सूप, चाय जल भी, नमन भाव दिखाती है आदर अभिवादन नमन, पान आग्रह झुकाती है कलम चले जब झुककर,...
रिश्ते जितने पानी जैसे
ग़ज़ल

रिश्ते जितने पानी जैसे

नवीन माथुर पंचोली अमझेरा धार म.प्र. ******************** रिश्ते जितने पानी जैसे। उतने ही हैरानी जैसे । जब तक चलते हैं अच्छे से, लगते सब गुड़-धानी जैसे । कुछ सबकी मर्ज़ी पर रहते, कुछ अपनी मनमानी जैसे। भोलापन कुछ में बच्चों सा, कुछ है सख़्त जवानी जैसे। हाव-भाव, रस, राग तरन्नुम, ग़ज़लें, गीत, कहानी जैसे । तन की मुश्किल से हैं कोई, कुछ मन की आसानी जैसे। परिचय :- नवीन माथुर पंचोली निवास - अमझेरा धार म.प्र. सम्प्रति - शिक्षक प्रकाशन - देश की विभिन्न पत्रिकाओं में गजलों का नियमित प्रकाशन, तीन ग़ज़ल सन्ग्रह प्रकाशित। सम्मान - साहित्य गुंजन, शब्द प्रवाह, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर (hindirakshak.com) द्वारा हिन्दी रक्षक २०२० राष्ट्रीय सम्मान घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मं...
सात जन्मों का साथ
कविता

सात जन्मों का साथ

संजय जैन मुंबई (महाराष्ट्र) ******************** मौत से पहले मैं देख लू जन्नत को। ऐसी मेरी दिलकी आरजू है। तेरे मेरी मोहब्बत को देखकर। जीने का अंदाज देख पाएंगे। और मोहब्बत को जान पाएंगे। दिलको दिल में तभी बसायेंगे।। जात पात ऊँच नीच का इसमें। कोई चक्कर कभी होता ही नहीं। क्योंकि होता है मोहब्बत में नशा। जिस को चढ़ता है ये नशा। हलचले बहुत दिलमें होने लगती है। इसलिए तो जन्नत दिखती है हमें।। मोहब्बत में जीने वाले वो जन। सात जन्मो का करते है वादा। जब भी लेंगे जन्म इस जहाँ में हम। साथ तेरे ही जीना मरना चाहेंगे। और अपनी मोहब्बत को हम। निभायेंगे सात जन्मों तक।। जैसे राधा कृष्ण की मोहब्बत को लोग आज भी याद करते है। ऐसे ही हम अपनी मोहब्बत को। यादगार बनाकर जहाँ से जायेंगे।। परिचय :- बीना (मध्यप्रदेश) के निवासी संजय जैन वर्तमान में मुम्बई में कार्यरत हैं। कर...
पर्वत ने कहा…
गीतिका

पर्वत ने कहा…

प्रमोद गुप्त जहांगीराबाद (उत्तर प्रदेश) ******************** बोलो स्वप्न तुमको, क्या आते नहीं हैं, क्या रातों में अब हम, सताते नहीं हैं । दिनभर साथ रहती है मेरी अमावस- ये चन्दा, और सूरज, सुहाते नहीं हैं । कहाँ पर गिरेगी, बदली की बिजली- वह नहीं जानते हैं, या बताते नहीं हैं । पर्वत ने कहा था, एक दिन नदी से- तोड़कर हृदय को, ऐसे जाते नहीं हैं । कब तक समेटे, ये शब्दों की आँधी- वरना ऐसे तो हम, गीत गाते नहीं हैं । प्यासा है कितना, आँखों का सागर- यूँ मगर हम किसी को, जताते नहीं है । हरबार पूछते हो, तुम क्यों नाम मेरा- एक हम हैं किसी को भुलाते नहीं हैं परिचय :- प्रमोद गुप्त निवासी : जहांगीराबाद, बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) प्रकाशन : नवम्बर १९८७ में प्रथम बार हिन्दी साहित्य की सर्वश्रेठ मासिक पत्रिका-"कादम्बिनी" में चार कविताएं- संक्षिप्त परिचय सहित प्रकाशित...
आगाज़
कविता

आगाज़

राजीव डोगरा "विमल" कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) ******************** इन अंधेरों को बोलिए रोशनी का आगाज़ करें। इन नफरतों को बोलिए मोहब्बत का इजहार करें इन दुखों को बोलिए सुखों का आगाज़ करें। इन ग़मो को बोलिए इश्क का थोड़ा इजहार करें। इन तारों को बोलिए हमारे चांद का आगाज़ करें। इन परवानों को बोलिए जलने से पहले आपने राग को अनुराग करें। इन मुर्दों को बोलिए जलने से पहले नफरत को छोड़कर मोहब्बत का आगाज़ करें। परिचय :- राजीव डोगरा "विमल" निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते है...
बाज कनखियों से है झाँके
गीत

बाज कनखियों से है झाँके

रजनी गुप्ता 'पूनम चंद्रिका' लखनऊ ******************** बाज कनखियों से है झाँके, सोन चिरैया उपवन की। भोर हुई तब चिंतातुर हो, कली बिखरती यौवन की।। दौड़ रहे सूरज के घोड़े, लू की वर्षा करते हैं। नीम निहारे बेचैनी से, झर-झर पत्ते झरते हैं।। पैनी हैं ये गर्म हवाएँ, काल बनी जो जीवन की। भोर हुई तब... भीगे हैं सोंधी मिट्टी सम, नैन बहाते मोती हैं। दूर कहीं चातक की आहें, नहीं चैन से सोती हैं। सूना है आँगन का कोना, आहट तो हो बर्तन की। भोर हुई तब... कहीं अमीरी इतराती है, कहीं गरीबी रोती है। सूखी अंतड़ियों में जाने, क्यों यह पीड़ा होती है। माँग रही है बेटी रोटी, आज कहीं पर निर्धन की।। भोर हुई तब... बाज कनखियों... परिचय : रजनी गुप्ता 'पूनम चंद्रिका' उपनाम :- 'चंद्रिका' पिता :- श्री रामचंद्र गुप्ता माता - श्रीमती रामदुलारी गुप्ता पति :- श्री संजय गुप्ता जन्मतिथि व निवा...
महँगाई
कविता

महँगाई

संजय वर्मा "दॄष्टि" मनावर (धार) ******************** महँगाई में आम आदमी हो जाता हक्का -बक्का खुशियों में नहीं बाँट पाता मिठाई। जब होती ख़ुशी की खबर बस अपनों से कह देता तुम्हारे मुंह में घी शक्कर दुःख के आंसू पोछने के लिए कहाँ से लाता रुमाल ? दूसरों के कंधे पर सर रखकर ढुलका देता अपने आँसू। सरपट दोड़ती जिंदगी और बढती महंगाई में खुद को बोना समझने लगा और आंसू भी छोटे पड़ने लगे। वो पार नहीं कर पाता सड़क जहाँ उसे पीना है निशुल्क प्याऊ से ठंडा पानी। शुष्क कंठ लिए इंतजार करता जब थमेगी रप्तार तो तर कर लूंगा शुष्क कंठ अब उसे सड़क पार करने का इंतजार नहीं इंतजार है मंहगाई कम होने का ताकि बांट सके खुशियों में अपनों को मिठाई। परिचय :- संजय वर्मा "दॄष्टि" पिता :- श्री शांतीलालजी वर्मा जन्म तिथि :- २ मई १९६२ (उज्जैन) शिक्षा :- आय टी आय व्यवसाय :- ड़ी एम (जल संसाधन विभ...
सबकी इक दिन इति होती है
कविता

सबकी इक दिन इति होती है

राम स्वरूप राव "गम्भीर" सिरोंज- विदिशा (मध्य प्रदेश) ******************** सबकी इक दिन इति होती हैं। निश्चित सबकी मिती होती हैं।। आसमान पर उड़ने वाले। इतिश्री क्षिति पर होती हैं।। सबकी इक... अरे तुझे समझाऊँ मैं क्या। जाने सब बतलाऊं मैं क्या।। स्थिर की भी गति होती हैं।। सबकी इक... जब जिसके दुर्ददिन आते हैं। उसको अपने कब भाते हैं।। उलटी उसकी मति होती हैं।। सबकी इक... परोपकार के काम करो तो। धर्म नीति का मान करो तो।। जीवनी उसकी कृति होती हैं।। सबकी इक... दस इंद्री पर विजय करो यदि। सत्य वचन पर अडिग रहो यदि।। राम की सी संतति होती हैं।। सबकी इक... जो अपने को मानें सब कुछ। सब जिसकी नजरों में न कुछ।। प्रतिफल में दुर्गति होती हैं। सबकी इक दिन इति होती हैं।। सबकी इक... परिचय :-राम स्वरूप राव "गम्भीर" (तबला शिक्षक) निवासी : सिरोंज जिला- विदिशा घोषणा पत...
चंचल धरा
कविता

चंचल धरा

मालती खलतकर इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** छाई धुंधली सी चादर अंबर से अवनी तक या पहनी है नीलाभ चुनरी प्रकृति ने आकृतियां ढक-ढक सी जाती धुंध की गहरी सिलवटों से मानू करती हो नाच फेर लेकर आंगन में लहराते चंचल तरु पल्लव विकसित कालिका मुस्काती। एक स्वयं को नील पीत में प्रकृति आपलजाती छा जाती मृदु मुस्कान मुकुल पर छितरातीइत उत सौरभ करती स्वागत अवनी पर रक्ताभ गगन उत्साहित होता देकर रवि रश्मी को मार्ग दुवा अंकुर पर रविरश्मि की देख पहल धरा भी चंचल हो उठी पल-पल परिचय :- इंदौर निवासी मालती खलतकर आयु ६८ वर्ष है आपने हिंदी समाजशास्श्र में एम ए एल एलबी किया है आप हिंदी में कविता कहानी लेख गजल आदि लिखती हैं व आपकी रचनाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं मैं प्रकाशित होते हैं आप सन १९६८ से इंदौर के लेखक संघ रचना संघ से जुड़ीआप शासकीय सेवा से निमृत हैं पीछेले ३० वर्षों से धा...
ऐ! चांद…
कविता

ऐ! चांद…

निरूपमा त्रिवेदी इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** ऐ! चांद तू किसका है...!!! भ्रांति है चंद्रिका को तू बस उसका है !!! कभी किसी अटारी पर कभी वन-उपवन में कभी किसी के आंगन में कभी किसी के मन में कभी सरिता के जल में कभी कवि की कल्पना में चुपके-चुपके जा बसता है गर मनमीत पास हो तो शीतल अहसास देता है कभी शीतल चंद्रिका संग भी पावक-सा तन-मन धधकाता है ऐ ! चांद तू किसका है !!! भ्रांति है चंद्रिका को तू बस उसका है !!! परिचय :- निरूपमा त्रिवेदी निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहा...