माँ तुझे सलाम
मईनुदीन कोहरी
बीकानेर (राजस्थान)
********************
माँ तुझे सलाम, माँ तुझे सलाम
तेरे कदमों तले, जन्नत का मकाम
माँ तुझे सलाम, माँ तुझे सलाम।।
माँ तू है जननी, माँ तू है महान
दुनियां करती है, तुझको सलाम
माँ तुझे सलाम, माँ तुझे सलाम।।
माँ तू धन्य है, माँ तू है महान्
माँ तेरा ऋणी है, ये सारा जहांन
माँ तुझे सलाम, माँ तुझे सलाम।।
माँ तू पूजनीय है, तू स्मरणीय है
माँ तेरा देवत्व रूप, तू वन्द्नीय है
माँ तूझे सलाम, माँ तुझे सलाम।।
माँ तेरे ममत्व में, तो असंख्य रूप हैं
सृष्टि की जननी, माँ-सादर प्रणाम
माँ तुझे सलाम, माँ तुझे सलाम।।
परिचय :- मईनुदीन कोहरी
उपनाम : नाचीज बीकानेरी
निवासी - बीकानेर राजस्थान
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के स...
























