दोस्ती कृष्ण सुदामा सी
किरण विजय पोरवाल
सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश)
********************
दोस्ती कृष्ण सुदामा सी,
नहीं गरीबी अमीरी का भान,
मन मिले वही दोस्त बने,
प्रेम वही है साथ।
दोस्त के मन की बात को,
समझ जा जाए वह दोस्त,
हर हाल में साथ दे,
वही दोस्त मजबूत।
छोटे को ऊपर उठाएं,
करे बराबर का साथ,
नहीं राग नहीं द्वेष जहां,
वही दोस्ती का हाथ।
गरीबी अमीरी की खाई को,
नहीं धोखा नहीं छल,
कृष्ण सुदामा सा निश्छल प्रेम,
वही दोस्ती का है मेल।
परिचय : किरण विजय पोरवाल
पति : विजय पोरवाल
निवासी : सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : बी.कॉम इन कॉमर्स
व्यवसाय : बिजनेस वूमेन
विशिष्ट उपलब्धियां :
१. अंतर्राष्ट्रीय साहित्य मित्र मंडल जबलपुर से सम्मानित
२. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन से सम्मानित
३. राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर द्वारा "साहित्य शिरोमणि अंतर्राष्ट्रीय समान २०...



















