मां तुझे नमन
डॉ. भोला दत्त जोशी
पुणे (महाराष्ट्र)
********************
यों तो हर दिन तेरा ही मां
तुझ बिन कुछ न भाया था।
तुझसे है अखिल सृष्टि सब
पर तेरी ममता का साया था।।
मैं जब संसार में आया तब था
मां ने ही गोदी उठाया था।
लोट-पोट कर सरकने लगा
तो मां ने उठना सिखाया था।।
लड़खड़ाकर गिरता तो
मां ने ही चलना सिखाया था।
मिट्टी में रेखाएं खींचता तब
मां ने लिखना सिखाया था।।
मैं पहाड़े रटने लगा तब
मां ने ही गिनना सिखाया था।
मैं बस! मां जानता था मां
तूने ही गुरु से मिलवाया था।।
गर्भ से जन्म दिया तूने फिर
ज्ञान से द्विज बनवाया था।
मैं राह भटक रहा था तूने
धर्म का मर्म बतलाया था।।
मां, तेरा उपकार न भूलूंगा
मुझे पशु से इंसान बनाया था।
मातृदिवस पर तुझे नमन मां
सृष्टि का नमन स्वीकार रहे।
जब तक सृष्टि बनी रहेगी मां
तू ही जगत आधार रहे।।
परिचय :- डॉ. भोला दत्त जोशी
निवासी : पुणे (म...





















