कश्मीर
डॉ. किरन अवस्थी
मिनियापोलिसम (अमेरिका)
********************
कश्मीर ऋषि कश्यप की भूमि,
अदिति माँ से सिंचित नगरी
भारत के मस्तक की बिंदी,
कश्मीर है भारत का प्रहरी
ऋषि च्यवन की तपोभूमि,
तनमन-रोग किया उपचार
सुश्रुत संहिता की जड़ी बूटी है,
मानवता को अनुपम उपहार।
कश्मीर है कवि कल्हण की भूमि,
जिस पर अभिमान रहा हमको
'राजतरंगिणी' की रचना कर,
कश्मीरी इतिहास दिया सबको।
'पंचतंत्र 'की जन्मभूमि यह,
विष्णुशर्मा के ज्ञान की नगरी
धरती पर्वत और पठारों की,
भारत के सम्मान की नगरी।
सोमदेव की 'कथासरित्' की,
देववाणी के अतुल ज्ञान की
रामायण काल की 'खीर भवानी',
भृगु ऋषि की' अमरेश्वर 'नगरी
यह भारत की प्राचीन है नगरी,
कश्मीर है भारत की देहरी
इतिहास रचा इसने भारत का,
कश्मीर है भारत का प्रहरी।।
परिचय :- डॉ. किरन अवस्थी
सम्प्रति : सेवा निवृत्त लेक्चरर
निवासी : सिलिकॉन सिटी इंदौर (म...























