हिंदी भारत देश की बिंदी
नंदिता माजी शर्मा (तितली)
मुंबई, (महाराष्ट्र)
********************
हिंदी हूँ .....मैं हिंदी हूँ,
भारत देश की बिंदी हूँ ,
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,
सबके शब्दकोश में हूं छाई..
है मुझ में साहित्य का सागर,
हर धर्म को करती मै उजागर,
मैं ही जननी भाषा, बोली की,
साहित्य प्रेमियों के होली की,
है प्रगाढ़ ज्ञान चेतना मुझमें,
जितना है नील व्योम नभ में,
मैं हिंदी मेरा पहचान भारत से,
मेरी शक्ति, मेरा सम्मान भारत से,
उपन्यास, छंद, वेद में मुझे महारत,
पहचान गीता, रामायण और महाभारत .....
परिचय :- नंदिता माजी शर्मा (तितली)
सम्प्रति : प्रोपराइटर- कर्मा लाजिस्टिक्स
निवासी : मुंबई, (महाराष्ट्र)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्द...
























