हाहाकार
आशा जाकड़
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
कोरोना ने मचाया हाहाकार
कृष्णजी लगा दो नैया पार
बेचारे बच्चे पूछ रहे हैं
कब हम बाहर निकलेंगे?
कब हम स्कूल जाएंगे ?
कब हम मैदान में खेलेंगे ?
सुन लो भक्तों की पुकार
कृष्णजी लगा दो नैया पार।।
बड़े -बूढ़े प्रार्थना कर रहे,
घर में कब तक बंद रहेंगे?
हाथ धोए सब परेशान हुए
शुद्ध हवा कब सांस लेंगे ?
जीना हो गया अब दुश्वार,
कृष्णजी लगा दो नैया पार।।
मजदूर बेचारे बिलख रहे
दाने -दाने को तरस रहे हैं।
कामकाज सब छूट गए,
घर बार अब टूट रहे हैं।।
दाने-दाने को हुई दरकार
कृष्णजी लगा दो नैया पार।।
जब-जब होवे धर्म की हानि
तब तब तुम जग में आते हो
कोरोना दानव ताण्डव नृत्य
क्यों नहीं अब चक्र उठाते हो?
वादे को करो अब साकार।
कृष्णजी लगा दो नैया पार।।
मानवता अब जाग गई है
सर्वत्र सेवा भावना आ गई
डॉक्टर, पुलिस, कर्मचारी
तन मन...

























