नेता वफादार चाहिए
प्रभात कुमार "प्रभात"
हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
********************
भारत को नेता गद्दार नहीं
वफादार चाहिए।
मंदिर में पंडित का
मस्जिद में मौलवी का
बहकावा नहीं सच्ची पूजा चाहिए।
भारत का नेता गद्दार नहीं
वफादार चाहिए ।
चर्च में पॉप का
गुरुद्वारे में ग्रंथियों का
बहकावा नहीं
सत्उपदेश चाहिए।
भारत को नेता गद्दार नहीं
वफादार चाहिए।
मत पथ भ्रमित हो
मेरे भारत के युवान
अंतर्मन का करो जागरण-
तुम ही में छिपा है
राम का चरित्र ही
तुम ही में छिपी है
शक्ति हनुमान की
तुम ही में छिपा है
सतीत्व सीता का ही
बस ह्रदय में लो यह संकल्प ठान-
तुम्हें तो आधुनिक रावणों का
वध करना चाहिए,
आधुनिक रावणों का वध ही नहीं
वर्तमान कंसों का
अंतिम संस्कार करना चाहिए।
भारत को नेता गद्दार नहीं
वफादार चाहिए।
भारत को भगतसिंह सा देशभक्त,
लक्ष्मीबाई सी वीरांगना,
टैगोर सा विश्वकवि
सुभाष बोस सा नेता चा...
























