डाँ. अम्बेडकर
सुरेश चन्द्र जोशी
विनोद नगर (दिल्ली)
********************
प्रतिष्ठित विद्वान विधि वेत्ता,
अम्बेडकर समाराधक माँ भारती के थे |
न बने आराधक गांधी-नेहरू के,
भीमराव जी ऐसे लाल माँ भारती के थे ||
कटु आलोचक गांधी नेहरू उनके,
विद्वत्ता गुण से विधि न्याय मंत्री थे |
संविधान समिति मसौदा उनके,
अध्यक्ष डॉ अंबेडकर विधि न्याय मंत्री थे ||
प्रबल विरोधी तीन सौ सत्तर के,
समर्थक समान नागरिक संहिता के थे |
कर सिफारिश इसे अपनाने की,
समाज सुधारक इप्सिता युत थे ||
रोका हिंदू कोड विधेयक नेहरू ने,
मंत्री पद ही अंबेडकर ने त्याग दिया |
थी बात विधेयक में महिला अधिकारों की,
बिल हिंदू कोड क्यों नेहरू ने त्याग दिया ||
ना समर्थक थे भारत विभाजन के/
न विभाजकों को भीम ने भाव दिया |
कहते थे विभाजित करने वाले ने,
भारत के लिए अभिशाप दिया ||
सपना अंबेडकर का भारत की समानता,
अब तक न किसी ने पू...























