Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

भारत भूमि

धैर्यशील येवले
इंदौर (म.प्र.)

********************

ये धरा है सनातनी अजर अविनाशी,
इसी धारा से उपजे थे वेद और पुराण,
इसी पर कहा जाता है, वसुधै कुटुम्बकम,
जन्मे थे यहाँ राम, कृष्ण ये सत्य है महान।

जो भी आया देश विदेश से रम गया यहाँ पर
परदेशी को भी स्वदेशी मान लिया यहाँ पर
सभी ने निज आस्था से पूजन किया यहाँ पर
हिंसा का उत्तर अहिंसा दे दिया गया यहाँ पर
सत्य छुप नही सकता जान गयी दुनिया जहान
आओ करे उसका वंदन गाये स्वागत गान
जन्मे थे यहाँ राम, कृष्ण ये सत्य है महान।।

अयोध्या व सरयू की आज दूर हुई पीर
सदियों से बह रहा था उनके नयनो से नीर
आओ सब मिल कर धर्म निभाएं मानवता का
हम पुजारी अहिंसा के दो परिचय सदाशयता का
तहजीब के लिए कर रही गंगा, जमुना आव्हान
करो साथ साथ अब चल कर पूरे भारत के अरमान।
जन्मे थे यहाँ राम, कृष्ण ये सत्य है महान।।

.

परिचय :-
नाम : धैर्यशील येवले
जन्म : ३१ अगस्त १९६३
शिक्षा : एम कॉम सेवासदन महाविद्याल बुरहानपुर म. प्र. से
सम्प्रति : १९८७ बैच के सीधी भर्ती के पुलिस उप निरीक्षक वर्तमान में पुलिस निरीक्षक के पद पर पीटीसी इंदौर में पदस्थ।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *