Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

अच्छा लगता हैं…

राजेश चौहान
इंदौर मध्य प्रदेश

********************

अच्छा लगता हैं……
कवि को मंच और दर्शकों को बातों का पंच
अच्छा लगता हैं……
सौ झूठ कहने से, एक सच कहना
अच्छा लगता हैं……
कभी-कभी अपनों से हार जाना, जीत जाने से
अच्छा लगता हैं……
अमीरों के राजमहल से, गरीब की कुटिया में रहना
अच्छा लगता हैं……
एकल परिवार में रहने से, संयुक्त परिवार में रहना
अच्छा लगता हैं……
नई फिल्मों को देखने से, पुरानी फिल्मों को देखना
अच्छा लगता हैं…..
डीजे की भड़भड़ से, ढोलक की मधुर थाप पर नाचना
अच्छा लगता हैं……
अच्छे काम के लिए झूठ बोलना, सच कहने से
अच्छा लगता हैं……
विदेशों में रहने से, अपने देश में रहना
अच्छा लगता हैं……
बहुत अधिक बोलने से, मौन रहकर कहना
अच्छा लगता हैं…….
वर्तमान महामारी को देखकर, घर में सुरक्षित रहना
अच्छा लगता हैं…..

परिचय :- राजेश चौहान (शिक्षक)
निवासी : इंदौर मध्य प्रदेश
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *