Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

छत्र-छाया में

सुरेश चन्द्र जोशी
विनोद नगर (दिल्ली)
********************

होता परिवार छत्रछाया में,
कितने निश्चिंत रहते आज |
पिता होते नब्बे वर्ष के आज,
माताश्री होती तिरासी वर्ष की आज ||
जीने नहीं दिया बावन वर्ष भी,
सपने देखता नब्बे वर्ष का |
जननी भी तो जी नहीं सकी,
जीवन अपना नब्बे वर्ष का ||
मूल्य आदर्शो के धनी पिता का,
अनुशासन हम पर सदा रहता |
वैदिक नियम के दृढ पालन से,
अनुशासित मन सदा रहता ||
जीवन संघर्ष की प्रबल शिक्षा,
मिलती पिता के जीवन से |
संस्कार संयम की संयुक्त शिक्षा,
मिलती रहती माँ के जीवन से ||
यदि होते दोनों सिर पर आज,
परिवार हमारा अलौकिक होता |
चलता शासन पिता का आज,
समाज हमारा अलौकिक होता ||
न होती जयंती-पुण्यतिथि की चर्चा,
जन्मोत्सव घर में होता आज |
होती लधूनेश्वर महादेव की पूजा,
पूजनोत्सव घर में होता आज ||
होता परिवार छत्रछाया में,
कितने निश्चिंत रहते आज |
पिता होते नब्बे वर्ष के आज,
माताश्री होती तिरासी वर्ष की आज ||
माता श्री होती तिरासी वर्ष की आज,
माताश्री होती …

परिचय :- सुरेश चन्द्र जोशी
शिक्षा : आचार्य, बीएड टीजीटी (संस्कृत) दिल्ली प्रशासन
निवासी : विनोद नगर (दिल्ली)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…..🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *