Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

हमें समझना है

पवन सिंह पंवार
नसरूल्लागंज (मध्य प्रदेश)

********************

अब तो हमें समझना है,
प्राण वायु के लिये कुछ करना है,
जो कटने जा रहा है बकस्वाह जंगल,
उसको हम सब को रोकना है।

पर यह सब कैसे करना है,
प्रश्न तो यह मन में उठना है,
जैसे चला था वो चिपको आंदोलन,
बस वैसा ही तो करना है।

किसी एक तो बहुगुणा बनना है,
फिर सब को एकजुट करना है,
और इस तरह सामूहिक प्रयास से,
इसे खत्म होने से रोकना है।

पर प्रयास यहाँ तक ही
सीमित नहीं रखना है,
हमें इससे आगे भी काम करना है,
क्यों कुर्बान कर दिये जाते हैं
लाखों जीव जंतुओं के आश्रय स्थल,
इस पर भी विचार करना है।

हमें विकास का माॅडल बदलना
सिर्फ मानव जाति पर
ही फोकस नहीं करना है
हो सके सभी का संतुलित विकास
ऐसी रणनीति पर काम करना है।
यह धरती है सभी जीव जंतुओं की भी,
अतः सभी का ध्यान रखना है।

यह धरती है सभी जीव जंतुओं की भी,
अतः सभी का ध्यान रखना है।

परिचय :- पवन सिंह पंवार
पिता : स्व. श्री रामेश्वर पंवार
कार्यक्षेत्र : सहायक संपरीक्षक, संचालनालय स्थानीय निधि संपरीक्षा विभाग म.प्र.
जन्म स्थान : नसरूल्लागंज, जिला- सिहोर (मध्य प्रदेश)।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें….🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *