Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, August 4राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

वक्त के साथ

प्रीति शर्मा “असीम”
सोलन हिमाचल प्रदेश

********************

वो गलिया,
वो दरवाज़े बदल जाते है।

बचपन के चाव,
जवानी आते-आते ठहर जाते है।

कहाँ ढूँढे कोई,
यादों के घरों को,
यह तो चेहरे -दर-चेहरे
वक्त के साथ बदल जाते है।

हर एक का,
हर एक से,
निश्चित है समय।

बीते वक्त में,
अब जा के कही
कोई मिलता है कहाँ

वो दोस्त मेरे,
वो भाई मेरा,
वो छोटी बहनें
एक छोटा -सा घर मेरा।
एक सपना था मेरा।

मां-बाप तक ही,
यहाँ सारी,
दुनिया सिमट जाती थी।
मेरे घर से छोटी -सी सड़क
शहर तक भी जाती थी।

वक्त गुजरा,
सब बदल गया।
कोई मोल न था,
जिन लम्हों का
आज लगता है कि,
सब वे-मोल गया।

मैं बदला,
सब बदल गया।
मैं हूँ वही,
पर अब वो सब।
वो नहीं कहीं।

वो गलिया,
वो दरवाज़े,
अब बुलाते नही।
वक्त के साथ,
उन से मैं,
मुझसे वो अनजान सही।

क्योंकि वो चेहरे पुराने
अब कहीं नज़र आते नही।

परिचय :- प्रीति शर्मा “असीम”
निवासी – सोलन हिमाचल प्रदेश


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *