Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

विश्व गुरु भारत

विजय गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
********************

आचार विचार सत्य सही और मन संकल्पित चरम।
राज पथ नाम बदलकर कर्तव्य-पथ पर चलते हम।
गांधी का भारत छोड़ो, नेताजी चलो दिल्ली शीघ्रम।
कर्तव्य पथ वतन से ही हटाई गई मूर्ति जॉर्ज पंचम।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमारे,अमर हैं वंदे मातरम।

वैश्विक महामारी कोरोना में देश देखे अदभुत कदम।
विकसित देशों का दुनिया ने भी टूटते देखा है भरम।
गुणवत्ता प्रधान दवा समुचित सेवा सहयोग निश्चयम।
अन्य राष्ट्र से पुरातन वस्तु वापसी विरासत का धरम।
वंदे-भारत ट्रेन सेवा की सौगात देश को वंदे मातरम।

डिजिटल क्रांति इंटरनेट डेटा जैसे कई सारे लक्षणम।
आतंकवाद पत्थरबाज कश्मीर में अमन चैन शरणम।
पांच सदी कानून जंग से राम मंदिर अयोध्या प्रसादम।
अमृत महोत्सव वर्ष घोषित चौबीस रामलला दर्शनम।
भारतमाला परियोजना से सड़क नेटवर्क वंदे मातरम।

दमदार दहाड़ते देश विरोधी का अब टूट चुका है दम।
महिला सशक्तिकरण बेटी बचाओ संकल्प की रसम।
शिक्षा चिकित्सा विश्वविद्यालय विकास है महानतम।
संस्कार जनक सनातन देश विश्व-गुरु स्वरूप जनम।
अंग्रेजी कानून दंड को न्याय में परिवर्तन,वंदे मातरम।
वंदे मातरम, वंदे मातरम, वंदे मातरम, वंदे मातरम।

परिचय :- विजय कुमार गुप्ता
जन्म : १२ मई १९५६
निवासी : दुर्ग छत्तीसगढ़

उद्योगपति : १९७८ से विजय इंडस्ट्रीज दुर्ग
साहित्य रुचि : १९९७ से काव्य लेखन, तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल जी द्वारा प्रशंसा पत्र
काव्य संग्रह प्रकाशन : १ करवट लेता समय २०१६ में, २ वक़्त दरकता है २०१८
राष्ट्रीय प्रशिक्षक : (व्यक्तित्व विकास) अंतराष्ट्रीय जेसीस १९९६ से
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *