Saturday, October 3राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

है विश्व हमारा परिवार

सत्येन्द्र कुमार सिंह ‘सहज’
बलिया (उत्तरप्रदेश)

********************

हैं हम हिम्मती हिंदुस्तान वाले
हैं हम गीता,वेद,पुराण वाले
जो हम ठानते है
जो हम मानते हैं
वह कर डालते हैं
तीन समंदर
रख कर
साथ में
तिरंगा रख कर
हाथ में
चलते हैं हम
ऐसे ही नहीं उबलते हैं हम
ऐसे ही नहीं उछलते हैं हम
है हृदय हमारा विशाल
है हिंद हमारा विशाल
देख अन्याय आता रक्त में उबाल
है सारा संसार हमारा परिवार
हैं हमारे उच्च संस्कार
होते हैं हमारे हिंद में ईश्वर के अवतार
करते हैं हम सब पर उपकार
मानता है हमें सारा संसार
है हमें सच्चाई से सदा प्यार
बदल देंगे हम सारा संसार
करके सत्कर्म बार बार।

परिचय :-  सत्येन्द्र कुमार सिंह ‘सहज’
निवासी : गुदरी सिंह के टोला, पांडे पुर, बैरिया, बलिया, (उत्तरप्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को खोलकर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *