Friday, September 4राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मातृभूमि को नमन हमारा

प्रेम नारायण मेहरोत्रा
जानकीपुरम (लखनऊ)
********************

भारत मां से पंचतत्व ले,
ईश्वर ने है हमें बनाया।
इसीलिए भारत माता है,
सब संतों ने यही बताया।
भारत मां …

मां की सेवा रक्षा करना,
सर्वोपरि कर्तव्य हमारा।
भारत भूमि ने ही अबतक,
सात्विक पोषण किया हमारा।
जो दायित्व दिया ईश्वर ने,
उसने ही है पूर्ण कराया।
भारत मां …

जो अर्पित सीमा रक्षा को,
उनको प्रतिपल नमन हमारा।
उनको भी नमन कि जिन्होंने,
राष्ट्र पे अपना सबकुछ वारा।
जो विकास का लक्ष्य ले चले,
अखिल विश्व में मान बढ़ाया।
भारत मां …

जो भी जहां दे रहा सेवा,
सर्वोतम का लक्ष्य बना ले।
सबकुछ दिया मातृभूमि ने,
निष्ठा से वो कर्ज चुका ले।
जो निष्काम लगा सेवा में,
उसने सबका प्यार है पाया।
भारत मां …

परिचय :- प्रेम नारायण मेहरोत्रा
निवास : जानकीपुरम (लखनऊ)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *