Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

आदमी

कु. आरती सिरसाट
बुरहानपुर (मध्यप्रदेश)

********************

कभी मशहूर तो कभी
बदनाम आदमी…!
परेशानियों का बोझ लिए
खड़ा आदमी…!!

दिन के उजालों में अपने
आंसू छिपाता आदमी…!
रात के अंधकार में खुद को
तम में भीगाता आदमी…!!

मंजिल की चाह में जवानी
को मरता आदमी…!
सफर का आनंद लिए
बिना जीता आदमी…!!

कभी जागा तो कभी
सोया आदमी…!
खुद में ही खोया
खोया आदमी…

बेवफाई के बाज़ार में वफ़ा की
गुहार लगता आदमी…!
अपनी औकात से ज्यादा खुद
को दिखाता आदमी…!!

अपनी गलतियों पर
पर्दा डालता आदमी…!
ओरों की गलतियों को
बेपर्दा करता आदमी…!!

कभी मशहूर तो कभी
बदनाम आदमी…!
परेशानियों का बोझ
लिए खड़ा आदमी…!!

परिचय :- कु. आरती सुधाकर सिरसाट
निवासी : ग्राम गुलई, बुरहानपुर (मध्यप्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *