Tuesday, October 13राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

जय मां शारदे

सत्येन्द्र कुमार सिंह ‘सहज’
बलिया (उत्तरप्रदेश)

********************

जय मां शारदे!
जय मां शारदे!
करता मैं आपका
आह्वान
होइए मेरे कलम
पर विराजमान
हैं हम मां! तेरी संतान
मां! अपने चरणों में
दे दो स्थान
करता मैं तेरा अर्चन
मां! ला दो परिवर्तन
मां! दमका दो मेरा जीवन
मां! ले लो मेरा रक्तकण
मां! झंकृत कर दो
मेरे हृदय के तार
मां! ज्ञान का कर दो
मेरे हृदय में संचार
मां! करो स्वीकार
मेरा बलिदान
मां! तरस रहा तेरे
कृपा हेतु हिंदुस्तान
मां! भर दो ज्ञान सागर से
अपने प्यार के सागर से
मेरी रिक्त गगरी
मेरी रिक्त नगरी
मां! काट दो
अज्ञानता के बंधन सारे
मां! दे दो दर्शन,
खड़ा मैं तेरे द्वारे।

परिचय :-  सत्येन्द्र कुमार सिंह ‘सहज’
निवासी : गुदरी सिंह के टोला, पांडे पुर, बैरिया, बलिया, (उत्तरप्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को खोलकर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *