Thursday, November 12राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

हर माल बिकाऊ है

छत्र छाजेड़ “फक्कड़”
आनंद विहार (दिल्ली)
********************

मेरे देश की पुन्य धरा पर
कर्म भूमि पर, धर्म धरा पर
खरीद सको जिता, खरीदो प्यारे
हर माल यहाँ बिकाऊ है

फ्रिज बिकता है, टीवी बिकती है
बच्चा बिकता है, बीबी बिकती है
गम टिकता, खुशियाँ बिकती है
श्रम बिके तो सुविधाएं मिलती है
राम नाम पर आराम मिले तो
क्या फर्क पड़ता है कि
सत्य बिके या जमीर बिके
ये धरती तो उपजाऊ है

खिलाड़ी बिकते, लज्जा बिकती
रिश्तों की बिसात क्या, कोख बिकती
प्रेम सिसकता दूर, प्रीत बिकती
कानून आतुर बिकने को,
जब सत्ता ही बिकती
तौबा तौबा मैं क्यों बोला
क्यूँ ये गहरा भेद खोला
उम्र गुजरे न्याय पाने में
पूरी व्यवस्था टरकाऊ है

नेता है चाहे अभिनेता है
विचारक है या प्रचारक है
धर्म, समाज सुधारक है
कोई अंतर नहीं, सभी तो
संरक्षक बने संहारक है
जातपांत, धर्म सब बहाने
हेतु हेतु सेतु बने कोई भी
काम तो सब भड़काऊ है

संसद हो या फिर बाहर हो
होना चाहिए मात्र फायदा
मतलब हेतु देशद्रोह भी
कर गुजरने का है वायदा
लूट कहलाती, लूटे जो औरों को
अपनों को लूटने का कायदा
आम सहे चुपचाप,
लाभ मिलो इनको
सारे काम ऐसे ही भड़काऊ है

अर्थ से बना समर्थ यहाँ
वर्ना क्या औकात हमारी है
भूखा बेचे जमीर, अचरज कैसा
बेचे समर्थ वही बलिहारी है
भूखा लड़ता दो रोटा हेतु
दुनिया बलवानों से हारी है
बस मिलनी चाहिए कीमत सही
हर मुखौटा यहाँ बिकाऊ है
हर माल यहाँ बिकाऊ है

परिचय :- छत्र छाजेड़ “फक्कड़”
निवासी : आनंद विहार, दिल्ली
विशेष रूचि : व्यंग्य लेखन, हिन्दी व राजस्थानी में पद्य व गद्य दोनों विधा में लेखन, अब तक पंद्रह पुस्तकों का प्रकाशन, पांच अनुवाद हिंदी से राजस्थानी में प्रकाशित, राजस्थान साहित्य अकादमी (राजस्थान सरकार) द्वारा, पत्र पत्रिकाओं व समाचार पत्रों में नियमित प्रकाशन, राजस्थानी लोक गीतों के लिए प्रसिद्ध कंपनी “वीणा कैसेटस” के दो एलबमों में सात गीत संगीतबद्ध हुये हैं।
सम्मान : “राजस्थानी आगीवान” सम्मान से सम्मानित
श्री गंगानगर के सृजन साहित्य संस्थान का सृजन साहित्य सम्मान व
सरदारशहर गौरव (साहित्य) सम्मान व अनेक अन्य सम्मानरा
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *