Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

सवाल क्यूं हैं

निर्मल कुमार पीरिया
इंदौर (मध्य प्रदेश)

********************

गर हैं तलाश-ए-वजुद तो, इतना बवाल क्यूं हैं,
एक सांस ही तो ली हैं, हजार सवाल क्यूं हैं…

हैं हसरत-ए-परवाज और हौसले बुलंद भी,
जब आँधिया भी साथ तो, गगन गेरो सा क्यूं हैं…

हो मुबारक-ए-अजान औ सज़दे नबी के तुम्हें,
हैं ख़ुदाई इश्क़ मेरा, जहांन को शिक़वे क्यूं हैं…

दौर-ए-ज़ोर-ए-आज़माईश, ख़ुदी से हैं “निर्मल”,
हैं हवा भी सँग लौ फिर, ख़ौफ-ए-स्याह क्यूं हैं…

परिचय :- निर्मल कुमार पीरिया
शिक्षा : बी.एस. एम्.ए
सम्प्रति : मैनेजर कमर्शियल व्हीकल लि.
निवासी : इंदौर, (म.प्र.)
शपथ : मेरी कविताएँ और गजल पूर्णतः मौलिक, स्वरचित और अप्रकाशित हैं


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *