Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

देश मालामाल है

अख्तर अली शाह “अनन्त”
नीमच
********************

क्यों फिक्र तुम्हें देश की है क्या मलाल है।
क्या देखते नहीं हो देश मालामाल है।।

स्टेचू गगन चुंबी यहां हैं हमारे पास।
आश्चर्य जहां का है ताज हमारी मिरास।।
किले बड़े-बड़े हैं ऐसे किसके हैं निवास।
संसदभवन अब औरनया बन रहा हैखास।।
दुनिया के साथ हमने मिलाए कदम सदा।
हरअपना कदम इस जहां में बेमिसाल है।।
क्यों फिक्र तुम्हें देश की है क्या मलाल है।
क्या देखते नहीं हो देश मालामाल है।।

अब माल हैं बड़े-बड़े करोड़ों के गोदाम।
आश्वस्त हैं इसओर चल रहा हैऔर काम।।
महंगाई तरक्की की शक्लहै करो सलाम।
मदिरा सरे बाजार बिक रही है सरे आम।।
हरहाथ मेंअब काम है दुनिया का ज्ञान है।
घर बैठे पूंछ लेते हैं क्या हाल-चाल है।।
क्योंफिक्र तुम्हें देश की है क्या मलाल है।
क्या देखते नहीं हो देश मालामाल है।।

अब देखिए रेलों की ही रफ़्तार देखिए।
मेट्रो का कितना हो रहा विस्तार देखिए।।
है मंजिलों की होड़ में जरदार देखिए।
छत पे है हेलीपैड भी सिंगार देखिए।।
ये सब विकास राष्ट्रका है क्या पता नहीं।
क्याअक्ल का तुम्हारी पड़गया अकालहै।।
क्यों फिक्र तुम्हें देशकी है क्या मलाल है।
क्या देखते नहीं हो देश मालामाल है।।

अब दौड़ रही कारें बेशुमार चारों ओर।
हीरो की अंगूठियां स्वर्ण हार चारो और।।
लाखों के वस्त्र पहनते परिवार चारों ओर।
फल फूल रहे काले कारोबार चारों ओर।।
कुछ लोग अगर भूखे हैं उनका नसीब है।
परवाह हमें भी है जहां खाली थाल है।।
क्यों फिक्र तुम्हें देशकी है क्या मलाल है।
क्या देखते नहीं हो देश मालामाल है।।

सदियों से रही अमीरी गरीबी की तकरार।
धनकी अगर कमी है मांग लीजिए उधार।।
संपत्तिको हम बेच रहे करभी लें स्वीकार।
संपत्तिपे हमारा नहीं क्या कोई अधिकार।।
इसका रहे या उसका यहीं देश में तो है।
अपनोंसे हीये कैसीजलन क्या कमाल है।।
क्यों फिक्र तुम्हें देशकी है क्या मलाल है।
क्या देखते नहीं हो देश मालामाल है।।

अधिकारदिया तुमको नउलझो यूँ बेसबब।
उकसाओ नअबऔर मानजाओ सुनोअब।।
हद होती है विरोध की समझोगे इसे कब।
जल सिरसे गयाऊँचाअगर क्याकरोगेतब।।
ऊपर नहीं है कोई भी कानून से यहां।
उठते हरेक विरोध की ये पुख्ता ढाल है।।
क्यों फिक्र तुम्हें देश की है क्या मलाल है।
क्या देखते नहीं हो देश मालामाल है।।

परिचय :- अख्तर अली शाह “अनन्त”
पिता : कासमशाह
जन्म : ११/०७/१९४७ (ग्यारह जुलाई सन् उन्नीस सौ सैंतालीस)
सम्प्रति : अधिवक्ता
निवासी : नीमच जिला- नीमच (मध्य प्रदेश)


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … 🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे सदस्य बनाएं लिखकर हमें भेजें… 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *