Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

हिंदी प्रेमियों का बस तुमसे इतना कहना है

सीताराम पवार
धवली, बड़वानी (मध्य प्रदेश)
********************

अंग्रेजी में लिखकर दुनिया को समझाना
भैंस के आगे बीन बजाना ही तो है…

हमने जब भी उजले पन्नों पर कोई बात
लिखी वो बात लिखी अपनी हिंदी में।
जो बात लिखकर हमने दुनिया को समझाई
वह बात भी समझाई अपनी हिंदी में।

अंग्रेजी में लिखकर दुनिया को समझाना
भैंस के आगे बीन बजाना ही तो है,
जो बात यहां सबसे जल्दी सबके समझ में आई
वो बात आई अपनी हिंद मे।

भारत के सर्वोच्च शिखर से जब कोई
अंग्रेजी में जनता को बात समझाता है,
वह बात कभी समझा नहीं पाया काश
वही बात होती समझाई अपनी हिंदी मे।

हिंदी हमारा अभिमान है अंग्रेजी बोल कर
इसका भारत में अपमान मत करो यारों,
भारत की अलौकिक सभ्यता छिपी है
अपनी यह हिंदी की जगमगाई बिंदी मे।

आधुनिकता में डूबा खुद युवा आजकल
अंग्रेजी बोलना अपना सम्मान समझता है,
हिंदी की गरिमा क्या होती है भारत माताने
उसको आज दिखाई अपनी हिंदी में।

अंग्रेजी बोलना छोड़ो तुम ये हिंदी बोलो
हिंदी प्रेमियों का बस तुमसे इतना कहना है,
मरते समय मां बोलने वालो क्या ये बात
समझ में आज आई अपनी हिंदी में।

परिचय :सीताराम पवार
निवासी : धवली जिला बड़वानी (मध्य प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *