Tuesday, February 3राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

हिंदी सभ्यता की आत्मा

अभिषेक मिश्रा
चकिया, बलिया (उत्तरप्रदेश)
********************

विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी २०२६ पर आयोजित कविता लिखो प्रतियोगिता में सम्मिलित रचना

मैं अभिषेक मिश्रा, चकिया, बैरिया, जनपद बलिया (उत्तर प्रदेश) से आने वाला एक नवोदित हिंदी कवि हूँ, जिसकी लेखनी भाव, संस्कृति और समाज से संवाद करती है। मेरी रचनाओं का मूल उद्देश्य हिंदी भाषा की सांस्कृतिक गरिमा और मानवीय मूल्यों को अभिव्यक्त करना है। कविता मेरे लिए आत्मानुभूति और समाज-बोध का माध्यम है। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर प्रस्तुत यह रचना हिंदी को केवल भाषा नहीं, एक जीवंत संस्कृति के रूप में समर्पित है।

न ये महज़ संवाद की भाषा,
न अक्षरों का श्रृंगार है,
ये ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ का,
साक्षात् दिव्य अवतार है।
ऋषियों की पावन तपस्या से,
ये चेतना बन उभरी है,
ये वो अमर संस्कृति है,
जो रोम-रोम में बिखरी है।

इसमें वेदों की गरिमा है,
संस्कारों का संगम है,
ये ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का,
वैश्विक और पावन उद्गम है।
ये मीरा का प्रेम-जोग है,
ये बुद्ध का शांत निर्वाण है,
ये कबीर की खरी साखी,
और तुलसी का अमर गान है।

सभ्यता के भाल पर अंकित,
ये उज्जवल सी बिंदिया है,
वही मेरी, वही सबकी,
वही सर्वत्र हिंदी है।
ये भाषा मात्र नहीं,
ये संस्कृति का महा-कुम्भ है,
हिंदी हमारे स्वाभिमान का,
सबसे ऊँचा स्तम्भ है।

परिचय :- अभिषेक मिश्रा
निवासी : ग्राम-चकिया, तहसील- बैरिया, जिला-बलिया (उत्तरप्रदेश)
शिक्षा : एमकॉम
लेखन विद्या : कविता, मौलिक रचना एवं मोटिवेशनल कोट्स।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरा यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


प्रिय मित्र, शुभचिंतक एवं परिवारजन आपको प्रेषित मेरी नई स्वरचित रचना, कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ
प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें
hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *