Tuesday, September 15राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

हिंदी हमारी है भाषा

आशा जाकड़ ‘आस’
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************

अरे! भारतवासी जागो
विदेशी सभ्यता छोड़ो
भारतीय संस्कार सीखो
बड़ों का सम्मान सीखो
भारत की संस्कृति पुरानी,
हम हैं हिंदुस्तानी …

हम हिंदी प्रेम से सीखे
यह जन-जन को जोड़ें
जीवन में खुशहाली लाए
हिन्दी कण-कणमें घोलें
हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा
हम हैं हिंदुस्तानी …

आओ हँस के करे नमस्ते
अब हाथ मिलाना छोड़ें
बड़ों के हम पैर छुएगे
उनका आशीर्वाद लेवें
यह संस्कार की है रवानी,
हम हैं हिंदुस्तानी …

हमारा प्यारा भारत देश
अनेक भाषा अनेक वेश
भिन्न धर्म के फूल खिले
पर मिलकर रहते हैं एक
एकता ही है निशानी,
हम हैं हिंदुस्तानी …

इंग्लिश-विंग्लिश छोड़ो
हिंदी से नाता जोड़ो
विदेशी सभ्यता छोड़ो
भारतीय संस्कार सीखो
संस्कार की अपनी कहानी,
हम हैं हिंदुस्तानी …

हिंदी है हमारी भाषा
संस्कारों की है भाषा
प्रेम दया, मान सिखाए
जीवन की है आशा ।
यह भाषा की है कहानी,
हम हैं हिंदुस्तानी …

विदेशी पहनावे को छोड़ें
भारतीय खानपान सीखें
आधुनिकता में क्या रखा है
अपनी संस्कृति को सीखें
चार दिन की है चांँदनी,
हम हैं हिंदुस्तानी …

हिन्दी हमारी है भाषा,
हम हैं हिंदुस्तानी …
हम हैं हिंदुस्तानी …

परिचय :- आशा जाकड़ (शिक्षिका, साहित्यकार एवं समाजसेविका)
शिक्षा – एम.ए. हिन्दी समाज शास्त्र बी.एड.
जन्म स्थान – शिकोहाबाद (आगरा)
निवासी – इंदौर (मध्य प्रदेश)
व्यवसाय – सेन्ट पाल हा. सेकेंडरी स्कूल इन्दौर से सेवानिवृत्त शिक्षिका
प्रकाशन कृतियां – तीन काव्य संग्रह – राष्ट्र को नमन, नये पंखों की उड़ान, हमारा कश्मीर
कहानी संग्रह – (अनुत्तरित प्रश्न), एक निबंध पुस्तक सिंहस्थ महोत्सव २०१६
उपलब्धियाँ – काव्य गोष्ठियों में नियमित पाठ, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच (hindirakshak.com) सहित लगभग ५० पुस्तकों मे कहानी कविताओं व समीक्षाओं का प्रकाशन। आकाशवाणी व दूरदर्शन पर काव्य पाठ।
सम्मान – सरल अलंकरण (इन्दौर), राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर द्वारा हिंदी रक्षक राष्ट्रीय सम्मान, महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान (शिलांग), मानद उपाधि राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान (इलाहाबाद) नारी अस्मिता सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान मैं हूँ बेटी सम्मान (लखनऊ), मगसम प्रतिभा स्वर्ण सम्मान (दिल्ली) अन्तरा शब्द शक्ति सम्मान, महारानी लक्ष्मीबाई मैमोरियल सम्मान, काव्य रंगोली मातृत्व सम्मान, कल्पना चावला स्मृति सम्मान, विश्व शांति सम्मान आदि।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को खोलकर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *