Wednesday, October 28राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

हैं हम हिंदुस्तानी

सत्येन्द्र कुमार सिंह ‘सहज’
बलिया (उत्तरप्रदेश)

********************

मेरे नस नस में बह रहा
रक्त नहीं स्वाभिमान है
मेरे रग रग में बह रहा
वक्त वही हिंदुस्तान है
है मेरे मन में तिरंगा
है मेरे गगन में तिरंगा
है होंठों पे मेरे गंगा
हैं हम कर्मवीर
हैं हम धर्मवीर
हैं हम दानवीर
हैं हम ज्ञान वीर
हैं हम धीर वीर
दे देते स्वदेश हित हम
हंसते हंसते बलिदान हैं
हैं हम भगत सिंह,
शिवा सा वीर बलवान हैं
हैं हम सूर्यवंशी, चंद्रवंशी,
करते कर्म महान हैं
हैं हम गंगा तट के वासी
हैं हम यमुना तट के वासी
हैं हम महाबली
मचाते शत्रुओं में खलबली
हैं हम महारथी
हमारे कृष्ण बनते सारथी
हम युद्ध भूमि में गाते गीता हैं
हम युद्ध भूमि में सुनाते गीता हैं
हम रण भूमि में रच जाते गीता हैं
है कर्म पर अपना अधिकार
हम जानते अपना अधिकार
करते हम स्वदेश से प्यार हैं
करते हम सबसे प्यार हैं
करते हम मानवता से प्यार है
हम समझते सारे संसार को परिवार हैं
हमें नित नूतन चुनौतियां स्वीकार हैं
हमें स्वदेश से प्यार है, प्यार है।

परिचय :-  सत्येन्द्र कुमार सिंह ‘सहज’
निवासी : गुदरी सिंह के टोला, पांडे पुर, बैरिया, बलिया, (उत्तरप्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *