Sunday, November 29राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

कुर्सी खाली है

अशोक कुमार यादव
मुंगेली (छत्तीसगढ़)

********************

कल कोई बैठा था इस कुर्सी पर,
लेकिन आज क्यों कुर्सी खाली है।
देख रही है जनता आस लगाए,
इस राज में ये कैसी बदहाली है।।

जन सैलाब उतर चुकी है सड़क पर,
अंतःकरण में अब आक्रोश व्याप्त है।
कुर्सी के लिए तुमने खाई थी कसमें,
क्या वादा कर देना ही पर्याप्त है।।

गरीबों को दिखाए थे स्वर्णिम सपने,
तो उसे आपको पूरा करना ही होगा।
कल्याणकारी योजना का लाभ देकर,
मृत मन में उम्मीद प्राण भरना होगा।।

खेतों की मेड़ पर दम तोड़ रहे किसान,
मजदूर आज कितना बेबस, लाचार है।
क्या नहीं दिखाई दे रहा है इनके आँसू,
इनको सक्षम बनाने में किसका इंतजार है।।

पढ़े-लिखे नवयुवकों को रोजगार चाहिए,
तुम खोल दो नौकरियों का महाखजाना,
शोषित, वंचित, पिछड़ों का हो भाग्योदय,
इनका भला करके फिर तुम कुर्सी पाना।।

परिचय : अशोक कुमार यादव
निवासी : मुंगेली, (छत्तीसगढ़)
संप्राप्ति : शिक्षक एल. बी., संस्थापक एवं अध्यक्ष यादव समाज सेवा, कला, संस्कृति एवं साहित्य उन्नयन समिति मुंगेली।
प्रकाशित पुस्तक : युगानुयुग
सम्मान : मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ‘शिक्षादूत’ पुरस्कार से सम्मानित, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, छत्तीसगढ़ हिन्दी रत्न सम्मान, अटल स्मृति सम्मान, बेस्ट टीचर अवॉर्ड।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *