
डॉ. प्रताप मोहन “भारतीय”
ओमेक्स पार्क- वुड-बद्दी
********************
*मुर्गी, मछली, बकरी और सूअर नवरात्रि के नौ दिन आराम से गुजार कर आने वाले कल के लिए सोच रहे थे, कि कल से फिर उनकी कटाई चालू हो जाएगी। काश! कोई ऐसा त्योहार आ जाये जिसमें साल के तीन सौ पैंसठ दिन मांसाहार पर पाबंदी हो तो ये सभी जानवर अपनी सारी ज़िंदगी चिंतामुक्त जी सकते हैं।*
यदि आप अपनी बात ईश्वर तक पहुंचाना चाहते हैं, तो शिकायत वाली नहीं, बल्कि शुक्रिया वाली लाईन में लगें, क्योंकि शिकायत वाली लाईन में भीड़ बहुत होती है।
यदि हम स्वाद को छोड़ दें तो शरीर को फायदा, विवाद छोड़ दें तो संबंधों को फायदा, और व्यर्थ की चिंता छोड़ दें तो हमारा जीवन सुखी हो सकता है।
*सिर्फ शादी ही ऐसी दुर्घटना है, जिसमें चोट लगने से पहले ही आपको हल्दी लगा दी जाती है।*
रिश्ता हमेशा दिल से रखिए, क्योंकि खून का रिश्ता तो मच्छर के साथ भी होता है।
आजकल जितना अंगूठा हमारा फोन पर चलता है, उतना यदि माला पर चलता तो आज हम भगवान के बगल में बैठे होते।
पत्नी- आज हमारी शादी को पच्चीस साल हो गये, कैसे गुजरे पता ही नहीं चला।
पति ने जवाब दिया- समय का पता कैदी को चलता है, जेलर को नहीं।
*अजीब है जमाना, या कहें कि दुनिया गोल है; क्योंकि बेरोजगारी से तंग होकर जो शख्स बाबा बनता है लोग उसके पास रोजगार के लिए ताबीज लेने पहुँच जाते हैं।*
देखिए आजकल के विद्यार्थी-
अध्यापक ने पूछा- सत्य और भ्रम में क्या अंतर है ?
छात्र ने उत्तर दिया- सर आप पढ़ा रहे हैं, ये सत्य है और हम पढ़ रहे हैं, यह आपका भ्रम है।
कुंवारे सोचते हैं कि शादीशुदा खुश हैं, शादीशुदा सोचते हैं कि कुंवारे खुश हैं। दोनों में सिर्फ फर्क इतना है कि शादीशुदा दिन में सोचते हैं और कुंवारे रात में।
*अजीब बात है- खुद के बेटे भले बेरोजगार बैठे हों, पर दामाद सबको सरकारी नौकरी वाला चाहिए।*
पहले कहते थे कि बुरा वक़्त आसानी से नहीं कटता है, परन्तु आजकल अगर आपका मोबाइल चार्ज है, तो बुरा वक़्त भीम कट जाएगा। मैंने स्वामी जी से पूछा- जो सुंदर हो, सुशील हो, लकी हो, बुद्धिमान हो, पति को समझती हो और उससे न लड़ती हो, ऐसी पत्नी को क्या कहते हैं ? स्वामी जी ने उत्तर दिया,- इसे मन का वहम कहते हैं।
स्कूल में मास्टर जी ने बताया था कि पेड़ से हमें शीतल छाया मिलती है। 2 दिन से पेड़ के नीचे बैठा हुआ हूँ, न शीतल आई; न छाया। ज़िंदगी में हमेशा हँसते रहिए, क्योंकि उदास रहने से परेशानियाँ दूर नहीं हो जाएगी। *विदेशो में तेज महिलाओं के लिए करते हैं-“शी इज वैरी टेलेंटेड”, और हमारे यहाँ कहते हैं कि “फलाने की बहू ऐसी है, कि सबको बेच खाय।”*
‘उल्लू’ एक ऐसा शब्द है, जिसे बोलने पर मुँह भी उल्लू जैसा बन जाता है। विश्वास ना हो तो बोलकर देख लीजिए। आजकल के जमाने में आँख बंद करने से नींद नहीं आती, बल्कि नेट बंद करने पर आती है।
पत्नीयाँ कितनी शरीफ होती हैं, भले ही अपने पति को डरा के रखती है लेकिन अपनी सखी-सहेली और पड़ोसियों से कहती हैं- “उनको पता चलेगा तो मुझे कच्चा खा जाएंगे।”
जमाना कितना आगे बढ़ गया है, देखिए हमारे पूर्वज पत्थरों से आग लगाते थे और हम आजकल बातों से ही लगा देते हैं। मेरे साथ हमेशा उल्टा ही होता है, जब मेरी कार्टून देखने की उम्र थी, तो मुझे न्यूज देखना पड़ती थी, क्योंकि पापा के हाथ मे रिमोट होता था। आज न्यूज देखने की उम्र में कार्टून देखना पड़ता है, क्योंकि रिमोट पोते के हाथ में होता है।
मैंने भगवान से पूछा- भगवन् आप मेरी सुनते क्यों नहीं हो ? प्रभु ने मुस्कराते हुए उत्तर दिया,- तेरी गलत हरकतों की वजह से मैंने तुम्हें ब्लाक करके रखा है। *हमारे देश में राय देने वालों की कोई कमी नहीं है। इस बारे में आपकी क्या राय है ?*
आधुनिक युग में साँप भी नेताओं से डरते हैं,
क्योंकि डसने पर नेता नहीं, साँप मरते हैं।
परिचय : डॉ. प्रताप मोहन “भारतीय”
निवासी : चिनार-२ ओमेक्स पार्क- वुड-बद्दी
घोषणा : मैं यह शपथ पूर्वक घोषणा करता हूँ कि उपरोक्त रचना पूर्णतः मौलिक है।
राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

