Sunday, July 12राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

सतरंगी दुनिया- ३१

डॉ. प्रताप मोहन “भारतीय”
ओमेक्स पार्क- वुड-बद्दी
********************

 एक कंजूस महिला ने अपनी वसीयत तैयार की, लिखा-मैं पुर्नजन्म में विश्वास करती हूँ, इसलिए यह वसीयत अपने नाम कर रही हूँ, ताकि मेरे द्वारा छोड़ी हुई सम्पत्ति अगले जन्म में मुझे ही मिले। बूंद-सा जीवन है इंसान का ? लेकिन अहंकार सागर से भी बड़ा है। *ये ज़िंदगी तब तक हल्की है, जब तक सारे बोझ माँ-बाप ने उठाए होते हैं।* केवल खून के रिश्ते ही महत्वपूर्ण नहीं होते। मुसीबत में हाथ थाम लेने से बड़ा कोई रिश्ता नहीं। सच बोलना तो दूर की बात, आजकल लोग सच सुनना भी पसंद नहीं करते हैं। नियंत्रण जरूरी है यदि आमदनी कम हो तो खर्चों पर और जानकारी कम हो तो शब्दों पर।
*बहुत पढ़ाई कर ली, पर मैं भी कुछ सवाल हल नहीं कर पाया। यदि आपके पास इनके जवाब हों तो अवश्य बताइए-यदि भाड़ में जाना हो तो किससे जाय पैदल, आटो या रेलगाड़ी से ? यदि किसी के पाप का घड़ा भर जाए तो दूसरा घड़ा कहाँ मिलेगा ? दिल पर जो पत्थर रखते हैं, वो कितने किलो का होना चाहिए। सभी लोग मेहनत की रोटी कमाना चाहते हैं, पर कोई भी मेहनत की सब्जी क्यों नहीं कमाना चाहता। और जले पर नमक छिड़‌कना हो तो कौन-सा अच्छा रहेगा-पतंजलि का या टाटा का ?*
एक मोमबत्ती से हजारों मोमबत्तियाँ जल सकती हैं, वैसे ही एक विचार से हजारों जिंदगीयाँ बदल सकती है। *छोड़ना था छल, कपट और पाप, पर हमने क्या छोड़ा- केवल लहसुन व प्याज।* पति ने पत्नी से कहा – तुम्हारे हाथ की चाय पीते ही मेरी सारी थकान उतर जाती है। पत्नी भी हाजिर जवाब थी, उसने कहा- चाय पीने के बाद अगर कप धोकर रख दोगे तो तुम्हारे सारे बदन की सुस्ती दूर हो जाएगी। जब भी कुछ लिखें- सीमित शब्द हो, असीमित अर्थ हो, लेकिन इतना ही हो कि शब्दों से कष्ट न हो। *आज की सच्चाई-हाथों में फोन और दिलों में दूरी है, यही आज के रिश्ते की सबसे बड़ी मजबूरी है।* अगर कोई आपसे मन की बात ‘शेयर’ करता है, तो आप समंदर बनना, ‘न्यूज़पेपर’ नहीं। अगर अपना अस्तित्व खोना है तो बड़े बनो, क्योंकि नदी बड़ी बनने के चक्कर में जब सागर से मिलती है, तो उसका मीठा पानी खारा हो जाता है। अजीब है यह दुनिया-जहाँ हजारों अच्छाइयों की कोई रसीद नहीं मिलती, पर एक गलती का पूरा हिसाब रखा जाता है। *पत्ते तो केवल पतझड़ के मौसम में ही गिरते हैं, परन्तु इंसान के गिरने का कोई वक़्त नहीं होता है। जहां फायदा देखता है, गिर जाता है।* मूल्य वस्तुओं का नहीं होता है, बल्कि हमारी जरूरत उन्हें मूल्यवान बना देती है।
इंजीनियरिंग कालेज में दाखिले का फार्म भरते हुए एक छात्र ने पास खड़े चौकीदार से पूछा- कैसा है यह कालेज ? चौकीदार ने तपाक से उत्तर दिया, बहुत बढ़िया, मैंने भी इसी कालेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। *दुनिया में सबसे संतुष्ट गंजा आदमी होता है, क्योंकि उसकी ना कोई मांग होती है और ना कोई उसका बाल बाँका कर सकता है।* एक शराबी मृत्यु के बाद स्वर्ग पहुंचा, उसने यमराज से प्रश्न किया मैं सारा दिन नशा करता था, उसके बाद भी मुझे स्वर्ग कैसे मिला ? यमराज ने उत्तर दिया- तुम रोज बिना दाना खाए सलाद के साथ शराब पीकर सो जाते थे-उसे हमने उपवास माना है। रावण में लाख बुराइयाँ थी, परन्तु उसने कभी भी दान पेटी से पैसे नहीं चुराए थे। *अच्छा था कि भगवान राम की सेना में वानर थे, ये मंदिर वाले होते तो सोने की लंका देखकर रावण की साईड हो जाते।*
साँप के दाँत में, बिच्छू के डंक में और इंसान के मन में कितना ज़हर भरा है, यह कोई नहीं बता सकता है। जब भी कोई समस्या हो, मौन हो जाइए, बहुत कुछ सुनाई भी देगा और और दिखाई भी देगा। *रोटी कमाने वाला भी थकता है और रोटी बनाने वाला भी थकता है, इसलिए रिश्तों में तुलना नहीं, सम्मान होना चाहिए।* एक बात हमेशा ध्यान रखें-बीबी सब कुछ बर्दाश्त कर सकती है, लेकिन लड़ाई के बाद चैन से सोते पति को नहीं। आज के युग में उधार लेना एक ‘कला’ है और उसे नहीं लौटाना उससे भी बड़ी ‘कला’ है। मैं ठीक हूँ, यह तो हम किसी से भी कह सकते हैं, लेकिन मैं परेशान हूँ, ये कहने के लिए कोई बहुत खास चाहिए।
काश मोहब्बत को मापने का कोई पैमाना मिल जाए,
तो मुझ पर लगा बेवफा का दाग धुल जाए।

परिचय : डॉ. प्रताप मोहन “भारतीय”
निवासी : चिनार-२ ओमेक्स पार्क- वुड-बद्दी
घोषणा : मैं यह शपथ पूर्वक घोषणा करता हूँ कि उपरोक्त रचना पूर्णतः मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *