मां अंजनी के लाल
किरण पोरवाल
सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश)
********************
मां अंजनी के लाल है,
पवन पुत्र हनुमान है,
राम जी के दास है,
रुद्र काअवतार है।
तेजपुंज हनुमान है,
महावीर बलवान है।
राम काज में सदा है तत्पर,
ऐसे संकट मोचन हनुमान है।
बाल्यकाल में सूर्य को निगले,
पृथ्वी पर हाहाकार है,
सौ योजन समुंद्र को लागे,
पवन पुत्र हनुमान है।
लंका दहन किया है तुमने,
मां सीता का पता लगाया है।
राम की मुद्रिका सीता को दिनी,
चूड़ामणि राम को लाए
विश्वास के तुम सागर हैं।
द्रोणागिरी पर्वत को लाए,
बूटी घोट पिलाई है।
लक्ष्मण के तो प्राण बचाए,
ऐसे रक्षक बलशाली है।
रावण जिससे डरा हमेशा,
ऐसे मर्कट हनुमंत लाल है।
राक्षसों का नाश कर आये,
राम सिया का मिलन कराया,
रामचरण अनुराग है।
ह्रदय में सीताराम है,
राम जी के दास है।
आज्ञाकारी सेवक देखो,
मां अंजनी का लाल है।
परिचय :...























