भारतीय नववर्ष
रजनी गुप्ता 'पूनम चंद्रिका'
लखनऊ
********************
नवल किरण धारण किए, आया है नववर्ष।
सदा सहायक हों प्रभो, बना रहे उत्कर्ष।।
नवल वर्ष में माँ करो, हम सबका कल्याण।
हरो सकल संताप-दुख, हों हर्षित मन-प्राण।।
आई विपदा अब टले, भागें सारे रोग।
हिल-मिल कर हम सब रहें, बना रहे संयोग।।
संकट भारी आ पड़ा, सकल विश्व है त्रस्त।
कोरोना की मार से, सभी हुए भय- ग्रस्त।।
नवल वर्ष की माँ मिले, यह अनुपम सौगात।
हम सब मिल कर दे सकें, कोरोना को मात।।
करो दया हे मातु अब, सब जन हों खुशहाल।
हाथ पसारे हैं खड़े, माता तेरे लाल।।
परिचय : रजनी गुप्ता 'पूनम चंद्रिका'
उपनाम :- 'चंद्रिका'
पिता :- श्री रामचंद्र गुप्ता
माता - श्रीमती रामदुलारी गुप्ता
पति :- श्री संजय गुप्ता
जन्मतिथि व निवास स्थान :- १६ जुलाई १९६७, तहज़ीब व नवाबों का शहर लखनऊ की सरज़मीं
शिक्षा :- एम.ए.- (राजनीति शास्त्र) बीएड
व्यवसाय :- गृहणी
प्रकाशन :- रा...







